सोलर स्ट्रीट लाइट में लगाया गया जीपीएस
सोलर स्ट्रीट लाइट में जीपीएस लगाया गया था अगर किसी पंचायत के किसी भी वार्ड में अगर खराब और चोरी होता है तो उसका सूचना विभाग कि मिल जायेगा आश्चर्य की बात है कि राजपुर प्रखंड के हरपुर पंचायत में वार्ड तीन एक चार में सोलर स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं इस संबंध में जब हरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पिंटू राय सेू पुछा गया तो उन्होंने कहा की प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी के द्वारा मनमानी रूप से लगाया गया और भुगतान तो डोंगल से किया जा रहा है. इसमें हम सभी का भूमिका नहीं है. खराब की सूचना बीपीआरओ को दे दिया गया है. सदर प्रखंड के खुटहा पंचायत और नंदाव पंचायत के कई वार्ड में अभी लगभग एक माह पहले ही लगाया गया लाईट में से कुछ लाइट खराब हो गया है इस संबंध में जब सदर प्रखंड के पंचायती राज्य पदाधिकारी ममता कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने का खराब कि जानकारी हमें नहीं है. इसकी जानकारी पंचायत सचिव से ले ले रहे हैं. अगर ऐसा मामला सामने आता है तो इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी जायेगी. इस संबंध में जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पायाडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
