नावानगर. स्थानीय थानाध्यक्ष नंदू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रूपसागर गांव में छापेमारी की. छापेमारी में रूपसागर गांव से तीन इंपीरियल ब्लू व्हिस्की 750 एमएल तथा एक पीस टेट्रा पैक 180 एमएल शराब के साथ तस्कर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रूपसागर गांव में शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना पर तत्काल छापेमारी किया गया. जहां से कारोबारी राजेश कुमार के पास से तीन पीस इंपीरियल ब्लू व्हिस्की अंग्रेजी शराब तथा एक पीस टेट्रा पैक 180 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ बरामद किया गया. जिसे जब्त कर थाना लाया गया वही तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.