[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर गीत-संगीत के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया मतदान का पैगाम

गीत-संगीत के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया मतदान का पैगाम

0
गीत-संगीत के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया मतदान का पैगाम
सांकेतिक तस्वीर

बक्सर. स्टेशन रोड स्थित टाउन हॉल में शुक्रवार को सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (स्वीप) कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें स्कूली बच्चों ने गीत, संगीत व अन्य विधाओं की अपनी कला बिखेर मतदान करने का पैगाम दिया.

कार्यक्रम का उद्देश्य छह नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा आम निर्वाचन में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करना तथा इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करना था. मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक व आईएएस के. विवेकानंदन एवं व्यय प्रेक्षक व आईआरएस धीरज कुमार गुप्त ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, नाटक एवं गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया. सभी प्रस्तुतियां मतदाता जागरूकता पर आधारित थीं. समापन से पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. डीपीओ आईसीडीएस एवं स्वीप नोडल कावि प्रिया ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सशक्त मतदाता-सशक्त लोकतंत्र के लिए सामूहिक रूप से शपथ लेते हुए छह नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया. मौके पर उप विकास आयुक्त सह सीनियर स्वीप कोषांग प्रभारी आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह व डीपीओ एसएसए चंदन द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel