[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर फाइल- 24- सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज़ के दौरान मौत

फाइल- 24- सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज़ के दौरान मौत

0
फाइल- 24- सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज़ के दौरान मौत

डुमरांव. कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के लाली डेरा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. जिसे परिजनों ने इलाज़ के लिए पटना ले गए. जहां महिला की इलाज़ के दौरान मौत हो गई. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नोनियपुरा चौक से सोवा जाने वाली सड़क पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार ने लाली डेरा गांव के समीप एक महिला में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे रास बिहारी यादव की 55 वर्षीय पत्नी जानकी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने जख्मी महिला को इलाज़ के लिए कृष्णब्रह्म स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. जहां पटना में इलाज़ के दौरान जख्मी महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दी. पोस्टमार्टम होने बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौप दी. हालांकि की इस घटना के संबंध में कृष्णब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है अगर आवेदन मिलता है तो उचित कारवाई किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel