[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान में 87 यात्रियों से वसूला 53,800 रुपये जुर्माना

बक्सर स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान में 87 यात्रियों से वसूला 53,800 रुपये जुर्माना

0
बक्सर स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान में 87 यात्रियों से वसूला 53,800 रुपये जुर्माना
स्टेशन पर धराए बिना टिकट यात्री.

बक्सर से ओंकार नाथ मिश्र की रिपोर्ट

Buxar News : रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मंगलवार को बक्सर स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने, अनियमित यात्रा और अन्य मामलों में कुल 87 यात्रियों को पकड़ा गया. इसके बाद स्टेशन पर लगाए गए मैजिस्ट्रेट कैंप कोर्ट के माध्यम से उनसे कुल 53,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर और ट्रेनों की सघन जांच की गई. विशेष रूप से महिला कोच और दिव्यांग कोच में अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों पर सख्त कार्रवाई की गई.

महिला और दिव्यांग कोच में अवैध यात्रा पर कार्रवाई

अभियान के दौरान महिला कोच में सफर कर रहे पुरुष यात्रियों और दिव्यांग कोच में बिना वैध कारण यात्रा करने वालों को पकड़ा गया. इसके अलावा प्लेटफॉर्म पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज की बजाय ट्रैक क्रॉस करने वाले यात्रियों पर भी कार्रवाई की गई.

नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटवाकर उनके चालकों से भी जुर्माना वसूला गया. साथ ही बिना टिकट यात्रा, अवैध वेंडिंग और एसी कोच में अनधिकृत प्रवेश के मामलों पर भी कार्रवाई की गई.

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान जारी रहेगा

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: 10 जून से बिना इंटर स्टेट ट्रांजिट पास नहीं चलेगा खनिज परिवहन, DM ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

Previous article आज के बाद बदलेगा मौसम, औरंगाबाद में गर्मी से मिलेगी राहत
Next article बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel