[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर नगरपरिषद ने शुरू किया गड्ढों को भरने का काम

नगरपरिषद ने शुरू किया गड्ढों को भरने का काम

0
नगरपरिषद ने शुरू किया गड्ढों को भरने का काम
सांकेतिक तस्वीर

डुमरांव. ‎डुमरांव-भोजपुर की मुख्य सड़क पर शहर के समीप लंबे समय से हुए गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए नगर परिषद ने शनिवार से गड्ढों की भराई का कार्य शुरू करा दिया है. इस समस्या को लेकर प्रमुखता से प्रभात खबर शुक्रवार को खबर प्रकाशित किया था जिस पर नगर प्रशासन के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए गड्ढों में टुकड़े भरवाया जा रहा है. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे ने बताया कि ईदगाह, रायल होटल, लगीज रेस्टोरेंट तथा राज हाई स्कूल के समीप सड़क पर उभरे गड्ढोंमें टुकड़ा भरवाया गया. इसके अलावे और भी जिस जगह पर गड्ढा हुआ होगा वह भी भरवाया जायेगा. बताते चलें कि प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क के विभिन्न हिस्सों में उभरे हुए गड्ढों को ईंट के टुकड़ों से भरा जा रहा है, ताकि किसी वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े. इओ ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई हो रही थी. खासतौर पर बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक इन दिनों सबसे ज्यादा परेशान थे. ‎सड़क पर उ‎भरे हुए गढ्ढों के भरने से हादसा में कमी ‎‎शहर के मुख्य सड़क पर कई जगहों पर छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं. इस तरह के हादसे को रोकने के लिए नगर परिषद की ओर से तात्कालिक मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था की जा रही है. उनके द्वारा कहा गया कि लगे हुए बारिश का पानी जल्द से जल्द निकल सके, इसके लिए नालियों की भी सफाई कराई जा रही है. ‎नगरवासियों तथा स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की इस पहल की प्रशंसा की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों की भराई से उन्हें अस्थायी रूप से काफी राहत मिलेगी. पिछले कई महीनों से सड़कों पर भरे पानी और गड्ढों के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था. नगर परिषद के इस कदम से न केवल आवागमन में सुचारू होगा बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना में कमी होगी. बताते चलें कि शहर से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क पर जलजमाव होने से दुर्घटनाओं के साथ ही प्रतिदिन जाम की भी समस्या बरकरार रहती थी. ‎‎संबंधित लोगों से संबंध बनाकर जल्द ही सड़क निर्माण कराया जायेगा ‎‎मालूम हो कि शहर की इस सड़क के मरम्मत के लिए पहले ही 1.30 करोड़ रुपये राशि की स्वीकृति हो चुकी है. मां डुमरेजनी प्रवेश द्वार से लेकर पुराना भोजपुर चौक तक सड़क मरम्मत कार्य की शुरुआत लगभग तीन महीने पहले ही की गयी थी. आधा कार्य पूरा होने के बाद बीच में दशहरा पर्व के दौरान कार्य अस्थायी रूप से बंद हो गया जिसके बाद आज तक कार्य दोबारा शुरू नहीं हो पाया है. इस दौरान बारिश के कारण सड़क के कई हिस्सों में फिर से बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. हालांकि ईओ ने कहा कि मरम्मत कार्य शीघ्र ही पुनः शुरू कराया जाएगा, इसके लिए संबंधित विभाग से संबंध स्थापित किया जा रहा है अभी तत्काल में गड्ढों की भराई व जलनिकासी की यह कार्रवाई नगरवासी सहित यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है. मालूम हो कि पुराना भोजपुर से लेकर डुमरा शहर तक सड़क हाथी जर्जर हो चुका है. जगह-जगह पर उभरे गड्ढों में इ-रिक्शा तथा बाइक सवार गिरकर रोज चोटिल होते रहते थे. इस खबर को प्रमुखता से प्रभात खबर ने शुक्रवार को उठाया था. जिस पर नगर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए गड्ढों की भराई का कार्य करवा रहे हैं जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel