[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर नगर के विभिन्न जगहों पर स्थापित ओपेन जीम की स्थिति खराब, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

नगर के विभिन्न जगहों पर स्थापित ओपेन जीम की स्थिति खराब, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

0
नगर के विभिन्न जगहों पर स्थापित ओपेन जीम की स्थिति खराब, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
सांकेतिक तस्वीर

बक्सर. नगर के विभिन्न जगहों पर नगर परिषद द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जीम स्थापित किया गया है. लेकिन ओपन जिन का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. सभी ओपन जीम रखरखाव के अभाव में जिन अवस्था में पहुंच गया है. वहीं कुछ ओपन जिम बिना आधार के स्थापित कर दिए जाने के कारण लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है. इसके साथ ही कुछ पार्क भी बनाए गए थे. जहां ओपन जिम स्थापित किया गया है. वह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पार्क ही पहुंच गया है. जिससे उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की पहल भी सफल नही हो पा रहा है. नगर में विकास तो हो रहा है, लेकिन इन ओपन जीम की रखरखाव के प्रति नगर परिषद का कोई ध्यान नहीं है. जिसके कारण लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से लगाये गये ओपन जिम का फिलहाल लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. इसके साथ ही नगर में भी कई जगहों पर पार्क व जीम लगाया गया है. लाखों रुपये से लगाया गया है ओपन जीम : नगर के किला मैदान नगर भवन जैसे सुबह शाम स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से टहलने वाले जगह पर ओपन जीम की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा लोगों के सुविधा के लिए किया गया है. रखरखाव के अभाव में फिलहाल दम तोड़ने लगा है. अब लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रहा है. लाखों रुपये खर्च किये गये हैं. जिसका लाभ लोगो को नही मिल रहा है.

किला मैदान में बिना आधार का बना है ओपन जीम : किला मैदान में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टहलने के लिए तथा विभिन्न प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने वाले प्रतिभागी भी पहुंचते हैं. जिन्हें सुबह शाम ऐसे लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. वहीं किला मैदान में बने जीम का फाउंडेशन नहीं बनाया गया था. बल्कि मिट्टी के बीच ही शिफ्ट कर दिया गया था.

नगर भवन में भी लगा ओपन जीम है बदहाल : नगर भवन में लगा ओपन जीम भी रखरखाव के अभाव में बदहाल हो गया है. जिसके कारण नगर भवन में पहुंचने वाले सुबह शाम लोगों को ओपन जीम का लाभ नहीं मिल रहा है. नगर भवन में लगा ओपन जीम बदहाल हो गया है. जहां साफ-सफाई की कमी भी झेलनी पड़ रही है. वहीं हाथी के पास गड्ढा हो गया है.

कहते हैं नगर परिषद के अधिकारी

इसकी जानकारी ली जायेगी. इन्हें बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा. जिससे लोगों को आवश्यक सुविधा मिल सके. मनीष कुमार, इओ, बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel