[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर जगह-जगह सड़क पर हो रहा है जलजमाव, लोगों को हो रही परेशानी

जगह-जगह सड़क पर हो रहा है जलजमाव, लोगों को हो रही परेशानी

0
जगह-जगह सड़क पर हो रहा है जलजमाव, लोगों को हो रही परेशानी
सांकेतिक तस्वीर

बक्सर. नगर से सटे व सदर प्रखंड के चुरामनपुर में लोगों के लिए सुगम रास्ता के नाम पर बनी सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गयी है. थोड़ी बारिश होने के बाद सड़क पर ही जल जमाव की स्थिति हो जाती है. जिससे लोगों का आवागमन में परेशानी हो रही है. बारिश होने के बाद पैदल चलना सड़क पर मुश्किल हो रहा है. विभाग के अधिकारियों की निष्क्रियता एवं मानकों की धज्जियां उड़ाकर रोड बनाया गया है. जो लोगों के लिए मुसीबत बन गया है. सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व मानकों पर नहीं होने के कारण लोगों की सुविधा के लिए बनी सड़क लोगों को असुविधा दे रही है. थोड़ी सी बारिश की पानी होने पर जल जमाव हो रहा है. वहीं तीन दिनों से जिले में हो रही बारिश के कारण फिर से जल जमाव हो गया है. सड़क चुरामनपुर में शिव मंदिर से पंचायत भवन होते हुए बबन पांडेय के घर तक बनाई गई है. जिस उदेश्य से इस सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है उसमें सफल नहीं हो पाया है.

निर्माण कार्य में मानकों का दिख रहा अभाव : सदर प्रखंड में चुरामनपुर में निर्मित सड़क के निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया है. वहीं इस निर्माण कार्य में विभागीय लापरवाही भी बरती गयी है. इस सड़क के निर्माण कार्य में विभाग के संबंधित इंजीनियरों ने निर्माण कार्य को लेकर जांच नहीं किया है. जिसके कारण सड़क का निर्माण संवेदक के भरोसे ही किया गया है. इसके साथ ही सड़क की स्थिति को देखते हुए लगता है कि संवेदक के रिपोर्ट के आधार पर टेबल पर ही योजना को पूरा कर दिया गया है. सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य प्रमंडल बक्सर के द्वारा कराया गया है. यह 20 लाख 96 हजार 699 रुपये की राशि से बनाया गया है. जिसके निर्माण लगभग तीन माह पहले हुआ है.

समस्या को दूर किया जायेगा

सड़क पर पानी लग रहा है, तो उसको दिखवाया जायेगा. किस कारण से सड़क पर जल जमाव हो रहा है. उसका हल निकाला जायेगा. समस्या को दूर किया जायेगा. जेई उसका निरीक्षण कर समस्या का हल निकालेंगे.

रण विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel