[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर सड़क पर जलजमाव से पलटा पिकअप

सड़क पर जलजमाव से पलटा पिकअप

0
सड़क पर जलजमाव से पलटा पिकअप
सांकेतिक तस्वीर

सिमरी.

जलजमाव और जर्जर सड़कों के कारण दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है. मंगलवार को सड़क पर जलजमाव के कारण एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया. हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि सहियार-डुमरी पथ पर एकौना गांव में सड़क पर जलजमाव आमजनों के लिए नासूर बन गया है. इस रास्ते से राहगीर आवागमन करना बंद कर दिये हैं. सड़क पर तीन से चार फुट ऊंचा जलजमाव होने के कारण यह सड़क हादसों का केंद्र बन चुकी है. बताया जा रहा है कि एक पिकअप टेंट का सामान लेने जा रहा था. पिकअप ज्योहीं एकौना गांव में सड़क पर हो रहे जलजमाव स्थल पर पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया. पिकअप को पलटता देख ग्रामीणों का भीड़ इकठ्ठा हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिस वजह से विगत कई वर्षों से सड़क पर जलजमाव है, लेकिन प्रशासन मौन है. जलजमाव के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel