[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर डुमरांव रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्रियों में नाराजगी

डुमरांव रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्रियों में नाराजगी

0
डुमरांव रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्रियों में नाराजगी
डुमरांव रेलवे स्टेशन.

बक्सर के डुमरांव से सुजीत कुमार ओझा की रिपोर्ट
Buxar News : पटना-डीडीयू रेलखंड पर स्थित डुमरांव रेलवे स्टेशन, राजस्व के मामले में बक्सर के बाद दूसरे स्थान पर माना जाता है. इसके बावजूद यहां यात्रियों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय यात्रियों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है.

प्लेटफॉर्म की कम ऊंचाई से बढ़ा हादसों का खतरा

यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो की ऊंचाई मानकों के अनुरूप नहीं है. इसके कारण ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान आए दिन हादसे होते रहते हैं. कई बार यात्री पैर फिसलने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की ओर रेलवे प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है.

फुट ओवरब्रिज पर शेड नहीं, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

स्टेशन पर वर्षों पूर्व बनाए गए फुट ओवरब्रिज पर अब तक शेड की व्यवस्था नहीं की गई है. इसके कारण यात्रियों को तेज धूप, भीषण गर्मी और बारिश में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. यात्रियों उपेंद्र मिश्रा, सोनू मिश्रा, अजय राय, सुरेंद्र ओझा, बिमलेश ओझा, राजकुमार गोंड और खुशी कुमारी ने बताया कि भारी सामान के साथ प्लेटफॉर्म तक पहुंचना या बाहर निकलना बेहद कठिन हो जाता है.

यात्री शेड की कमी से भी दिक्कतें

स्टेशन परिसर में यात्री शेड की कमी के कारण ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को खुले में धूप और बारिश के बीच खड़ा रहना पड़ता है. प्रतिदिन आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए यहां से यात्रा करते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं.

स्टेशन के बाहर जाम से यात्रियों को परेशानी

डुमरांव स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क पर अनियंत्रित यातायात भी बड़ी समस्या बन गया है. ऑटो और ठेलों के अवैध रूप से खड़े रहने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुंचने में देरी होती है और कई बार उनकी ट्रेन भी छूट जाती है.

सुधार की मांग तेज

स्थानीय यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, फुट ओवरब्रिज पर शेड लगाने, यात्री शेड की संख्या बढ़ाने तथा स्टेशन के बाहर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि राजस्व देने वाले इस महत्वपूर्ण स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल सके.

Also Read : बक्सर में आंधी-बारिश का कहर: रघुनाथपुर-टुड़ीगंज के बीच ट्रैक पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रहा रेल परिचालन

Previous article Muzaffarpur Shop Fire: चांदनी चौक पर कबाड़ की दुकान में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Next article पूजा में कौन-से फल-फूल देवी-देवताओं को अर्पित नहीं करने चाहिए? जानें शास्त्रों के नियम
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel