[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर एनपीए खाता धारकों को मिल रही भारी छूट : जितेंद्र कुमार

एनपीए खाता धारकों को मिल रही भारी छूट : जितेंद्र कुमार

0
एनपीए खाता धारकों को मिल रही भारी छूट : जितेंद्र कुमार
बैंक में लोगों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

Buxar News :  सभी प्रकार के एनपीए (NPA) खाता धारकों के हित को ध्यान में रखते हुए बैंक द्वारा एक विशेष राहत एवं समझौता योजना लागू की गई है. इसके तहत जिन खाताधारकों का ऋण एनपीए हो चुका है, उन्हें राहत देते हुए ऋण निपटाने का अवसर दिया जा रहा है.

यह जानकारी बिहार ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

आर्थिक रूप से परेशान ग्राहकों को राहत

उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से परेशान लोगों को राहत देना और लंबित बैंकिंग एवं ऋण मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान करना है. योजना के तहत ऐसे खाताधारक जिनके खिलाफ वारंट या गिरफ्तारी की कार्रवाई लंबित है, उन्हें भी विशेष राहत दी जाएगी.

समझौता प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके विरुद्ध चल रही कानूनी एवं गिरफ्तारी संबंधी कार्रवाई वापस ले ली जाएगी.

सीमित अवधि के लिए लागू योजना

मुख्य प्रबंधक ने कहा कि यह पहल आम जनता को आर्थिक संकट से उबारने और विवादों को मानवीय दृष्टिकोण से सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय रहते इस योजना का लाभ उठाकर समझौता प्रक्रिया पूरी कर लें. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विशेष प्रस्ताव केवल सीमित अवधि के लिए लागू रहेगा, जिसके बाद पुनः कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी.

Also Read : घर में घुसकर दलित परिवार की पिटाई, महिला का मंगलसूत्र छीना

Previous article मंदार हिल स्टेशन पर कोच इंडिकेटर नहीं, यात्रियों को रोज झेलनी पड़ रही भारी परेशानी
Next article मानसी में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel