[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में बंदरों का आतंक, फल से मिठाई तक सब कर जा रहे चट, बाहर निकलते ही लोगों पर कर रहे हमला

बक्सर में बंदरों का आतंक, फल से मिठाई तक सब कर जा रहे चट, बाहर निकलते ही लोगों पर कर रहे हमला

0
बक्सर में बंदरों का आतंक, फल से मिठाई तक सब कर जा रहे चट, बाहर निकलते ही लोगों पर कर रहे हमला
गांव में घूमते बंदर

राजपुर से पंकज कमल की रिपोर्ट :
Buxar News:
राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में बंदरों का आतंक बढ़ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. भूखे-प्यासे बंदर दौड़कर लोगों को काटने के लिए झपट पड़ रहे हैं. बंदरों के डर से लोग अपने घरों की छतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं. ये बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान खा जाते हैं और काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसके अलावा बाजार में ठेले पर फल बेचने वालों और मिठाई दुकानदारों को भी ये काफी परेशान कर रहे हैं, जिससे बचने के लिए दुकानदारों को हाथ में डंडा लेकर बैठना पड़ रहा है.

सैकड़ों की संख्या में घूम रहे बंदर

इन दिनों क्षेत्र के संगरॉव, मंगरॉव, राजपुर, बारूपुर और नागपुर के अलावा कई अन्य गांवों में इन बंदरों की संख्या सैकड़ों में हो गयी है. ये बंदर झुण्ड बनाकर किसी के भी घर में दाखिल हो रहे हैं. इसके साथ ही खेतों में लगी सब्जी की फसलों को भी बुरी तरह बर्बाद कर रहे हैं. मंगरॉव के किसान विमल राय, बरकात शाह, जीबोधन राय और संगरॉव के किसान रिंकू सिंह और अरबिंद सिंह के अलावे अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम यहां चोरी-छिपे बंदरों को छोड़ रही है, जिससे इन दिनों लगातार बंदरों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

रात के अंधेरे में बंदरों को छोड़ने का आरोप, अस्पताल पहुंच रहे पीड़ित

ग्रामीणों के अनुसार, इन बंदरों ने अनजान जगह पर पहुंचने के कारण कई लोगों को देखते ही काट कर जख्मी कर दिया है. करीब एक पहले भी यहां सैकड़ों बंदरों को छोड़ा गया था, जिसके बाद बंदरों के काटने से पीड़ित लोग लगातार राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे थे. पिछले कुछ महीने से बंदरों की संख्या में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन एक बार फिर रात के अंधेरे में बंदरों को छोड़े जाने से इनका आतंक बढ़ गया है.

सामान और मकानों को पहुंचा रहे नुकसान, लोगों में नाराजगी

राजपुर गांव के अलावा आसपास के गांवों में भी बंदरों का झुंड लगातार घूम रहा है. ये बंदर लोगों पर अचानक हमला करने के साथ-साथ घरों में रखे खाने-पीने के सामानों को अपना निशाना बना रहे हैं. छतों पर रखी कई आवश्यक चीजों को भी बंदर नीचे पटक दे रहे हैं, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो जा रही हैं.

Also Read: बक्सर: रीस्टार्ट करने पहुंची टीम तो टावर मिला खाली, जनरेटर समेत कई उपकरण गायब, जांच में जुटी पुलिस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel