[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर buxar news : सर्द पछुआ हवा से गिरकर सात डिग्री पर आया न्यूनतम पारा

buxar news : सर्द पछुआ हवा से गिरकर सात डिग्री पर आया न्यूनतम पारा

0
buxar news : सर्द पछुआ हवा से गिरकर सात डिग्री पर आया न्यूनतम पारा
सांकेतिक तस्वीर

buxar news : बक्सर. जिले में मंगलवार को धूप होने के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. जिले में न्यूनतम तापमान मंगलवार को गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. अधिकतम तापमान भी गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

वहीं, सुबह में ही खिली धूप होने के कारण दिन में धूप में गर्माहट महसूस की गयी. जबकि घरों में काफी ठंड महसूस की गयी. घरों में लोगों ने गर्माहट देने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामानों के साथ ही अलाव तक की व्यवस्था की गयी है, जिससे घरों में भी ठंड से राहत मिल सके. वहीं, मंगलवार को संध्या समय में तेज पछुआ हवा के कारण ठंड में अचानक वृद्धि हो गयी, जिससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी है. धूप निकलने के बाद लोग घरों से निकलकर अपनी छतों पर धूप की गर्मी प्राप्त करने के लिए पहुंच गये. लेकिन, पछुआ हवा के कारण धूप की गर्मी का अहसास अपेक्षाकृत लोगों को नहीं हो सकी, जिसके कारण धूप निकलने के बाद भी लोगों को सूर्य की रोशनी की गर्माहट अपेक्षाकृत कम मिल सकी. सूर्य की रोशनी मिलने के बावजूद जिले में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. धूप होने के बावजूद ठंडापन में संध्या होने पर काफी वृद्धि हो गयी. ठंड में पूर्व के दिनों की अपेक्षाकृत वृद्धि ही हुई है. धूप हाेने के बाद भी जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे दैनिक कामगारों के साथ ही आम लोगों की जन जीवन प्रभावित हो गया है. दैनिक मजदूरों का ठंड के कारण रोजगार भी प्रभावित हो गया है, जिससे ऐसे मजदूरों के समक्ष जीवन यापन की समस्या आने लगी है. वहीं ठंड से राहत के लिए घर से बाहर रहने वाले लोगों द्वारा अपने स्तर से अलाव की सहारा लिया जा रहा है, जिससे ठंड से राहत पायी जा सके.

ठंड से अभी राहत की उम्मीद नहीं

ठंड का कहर जिले में अब भी लगातार जारी है. जिले का तापमान मंगलवार को संध्या समय में गिरकर सात डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया है. अपेक्षा न्यूनतम एवं अधिकतम एक डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा हुआ दर्ज किया गया है. मंगलवार को सुबह से ही सूर्य की रोशनी मिलने के बाद भी तापमान में किसी तरह की राहत नहीं मिल सकी है. वहीं अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. जिले में न्यूनतम तापमान आगे भी बने करने की संभावना जतायी गयी है. जिसके कारण लोगों को अभी आगे कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel