[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Bihar News: बक्सर में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने अधेड़ को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम

Bihar News: बक्सर में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने अधेड़ को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम

0
Bihar News: बक्सर में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने अधेड़ को रौंदा, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम
Danapur Section Officer Death

Bihar News: बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एनएचआई के तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने 42 वर्षीय अधेड़ को रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को पड़री के पास NH-922 को जाम कर दिया गया. हादसा एसआर पेट्रोल पंप के पास हुई है. जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस रॉन्ग साइड से अधेड़ को रौंदते हुए निकल गई. मृतक की पहचान रामजी यादव के रूप में की गई है. जो पंचर की दुकान चलाता था.

जाम की वजह से सड़क पर अफरातफरी का माहौल

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बक्सर-पटना फोरलेन को जाम कर दिया. जाम की वजह से सड़क पर अफरातफरी का माहौल हो गया. जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन परिजन मुआवजे की तत्काल मांग पर अड़े हुए हैं.

Also Read: संजीव हंस के करीबी इंजीनियर के घर पहुंची ED, होटल समेत दो ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

फोरलेन पर रॉन्ग साइड से चलती हैं गाड़ियां

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और एनएचआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि फोरलेन पर रॉन्ग साइड से गाड़ियां खूब चलती हैं, जिससे लगातार दुर्घटना होती रहती है. उन्होंने पूछा कि ऐसे हादसों की जिम्मेदारी कौन लेगा? वहीं अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि तत्काल अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक परिवार को 20,000 रुपये की सहायता दी गई है. एनएचआई के अधिकारियों को बुलाया गया है और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मृतक के परिवार को दिलाने की कोशिश की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Daily Current Affairs: देखें आज 28 दिसंबर के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब
Next article BPSC Protest: खान सर पर चेहरा चमकाने और आंदोलन हाईजैक करने का आरोप, देखें वीडियो
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel