[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर प्रखंडस्तरीय समन्वय समिति की बैठक से गायब रहे कई अधिकारी

प्रखंडस्तरीय समन्वय समिति की बैठक से गायब रहे कई अधिकारी

0
प्रखंडस्तरीय समन्वय समिति की बैठक से गायब रहे कई अधिकारी

चक्की. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा घर में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार की उपस्थिति में प्रभारी पदाधिकारी सह जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड में विकास कार्य में तेजी लाने के लिए प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की एक बैठक की गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बैठक में कुछ विभाग के पदाधिकारी भी अनुपस्थित रहे. अनुपस्थित पदाधिकारियों की वजह से विकास कार्य की संपूर्ण समीक्षा नहीं हो पाई. बैठक में उपस्थित रहे पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई. उपस्थित पदाधिकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सक, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक सभी उपस्थित पदाधिकारी के साथ बैठक की गयी. वहीं बैठक से अनुपस्थित रहे पदाधिकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, सभी सहायक अभियंता, प्रखंड उधान पदाधिकारी सभी विभाग के सहायक अभियंता श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सभी पदाधिकारी अनुपस्थित रहे. जिसके आलोक में कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, जिलाधिकारी को सूचना दी गयी है. वहीं बैठक में मध्य विद्यालय विशेश्वर डेरा में चारदीवारी के लिए भूमि का सीमांकन के लिए प्रभारी पदाधिकारी सह जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी सुश्री संगीता कुमारी को निर्देश किया गया कि अमीन से मापी कराकर जल्द से जल्द सीमांकन प्रतिवेदन दे. पूर्व की बैठक में अंचलाधिकारी को निर्देशित के बावजूद भी भूमि का सीमांकन नहीं कराया गया . भ्रमणशील पशु चिकित्सा कुमारी मनीषा द्वारा प्रगति प्रतिवेदन दिया गया. जिसमें मुर्गी विकास योजना, बकरी भेड़ योजना, पशु धन स्वास्थ्य रोग नियंत्रण योजना, खराब कैटल ट्रफ योजना, पशुओं का ईयर टैग व वही कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा दिया गया प्रतिवेदन. महिला मजदूरों की संख्या अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मजदूरों की संख्या. वृक्षारोपण, सतत जीवको पार्जन योजना, वर्षा जल संचय पर मुख्य रूप से चर्चा किया गया. प्रभारी पदाधिकारी सह जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने दिए गए आवेदनों पर विकास कार्य के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारीयों को निर्देशित किया गया. वहीं अनुपस्थित पदाधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के लिए जिला अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिख प्रेषित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel