[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Buxar News: सुपर ओवर में मध्य प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को किया पराजित

Buxar News: सुपर ओवर में मध्य प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को किया पराजित

0
Buxar News: सुपर ओवर में मध्य प्रदेश ने पश्चिम बंगाल को किया पराजित

डुमरांव

. गुरुवार को शहीद रविकांत सिंह आइपीएस क्रिकेट टूर्नामेंट के पुल बी का सेमीफाइनल मुकाबला बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया. मैच में उद्घाटनकर्ता के रूप में नगर परिषद डुमरांव सभापति सुनीता गुप्ता, नगर परिषद बक्सर सभापति कमरून निशा, रॉक ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहें. आगत सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय गीत गायन के साथ मैच का विधिवत शुरु हुआ.

टॉस जीतकर पश्चिम बंगाल ने की पहले बल्लेबाजी

मैच में पश्चिम बंगाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 18.5 ओवर में ही सभी विकेट गंवाकर 100 रन का स्कोर खड़ा किया. बंगाल की तरफ से अनिकेत ने सर्वाधिक 18 रन का स्कोर खड़ा किया. मध्यप्रदेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजय यादव ने 4 और अजमत ने 3 विकेट चटकाए. टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार मैच सुपर ओवर में पहुंचा. मध्यप्रदेश ने बल्लेबाजी करते हुए 20.4 ओवर में 100 रन बनाए. मध्यप्रदेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अजय यादव ने सर्वाधिक 18 रन बनाए. बंगाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वाचस्पति ने 5 विकेट लेने में सफल हुए. सुपर ओवर के दौरान बल्लेबाजी करने उतरी मध्यप्रदेश की टीम ने नौ रन का स्कोर खड़ा की.

आज खेला जायेगा फाइनल मैच

जवाब में उतरी बंगाल की टीम एक विकेट गंवाकर चार रन का ही स्कोर खड़ा कर पायी. मैच में 4 विकेट और 18 रन बनाने वाले मध्यप्रदेश के अजय यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया. शुक्रवार को बिहार और मध्यप्रदेश के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मैंच खेला जायेगा. विदित हो कि इस बार विजेता को 2 लाख 1 हजार की नगद राशि और उपविजेता को 75 हजार की नगद राशि दी जानी है. इस बार टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण केंद्र मैन ऑफ द टूर्नामेंट के रूप में दी जानी वाली अपाचे बाइक है. मैच में कॉमेंटेटर के रूप में मनोज कुमार और अजितेश कुमार उपस्थित रहें. स्कोरर की भूमिका चेतन ने निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel