[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Buxar News: प्रत्येक मतदान केंद्र पर पांच मतदाताओं का किया जायेगा सूची तैयार : शशिभूषण

Buxar News: प्रत्येक मतदान केंद्र पर पांच मतदाताओं का किया जायेगा सूची तैयार : शशिभूषण

0
Buxar News: प्रत्येक मतदान केंद्र पर पांच मतदाताओं का किया जायेगा सूची तैयार : शशिभूषण
सांकेतिक तस्वीर

बक्सर. शनिवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर शशि भूषण की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में की गयी. बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही मतदान केंद्र के आस-पास वैकल्पिक मार्ग को भी चिन्हित करे. साथ ही साथ कहा गया कि रूट चार्ट तैयार करें. सभी सेक्टर पदाधिकारी मतदान केंद्र के आस-पास विधि व्यवस्था संधारण की स्थिति का भी अवलोकन सुनिश्चित करते हुए सभी मतदान केंद्र का रूट चार्ट तैयार करेंगे. मूलभूत सुविधाएं सभी मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं यथा पेयजल, शौचालय, पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था इत्यादि का भी अवलोकन करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे. संवेदनशील जगहों की पहचान कर वहा की सामाजिक व्यवस्था एवं सामाजिक संरचना की जांच करेंगे. वैसे स्थल की जांच करेंगे जहां सांप्रदायिक तरह से संवेदनशील हो इस आशय का प्रतिवेदन यथाशीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. हर मतदान केंद्र के कम से कम पांच स्थानीय व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाईल नम्बर इत्यादि का विवरणी तैयार करेंगे.जिनसे समय समय पर सूचना का संग्रहण किया जा सकें.इसके अतिरिक्त स्थानीय जनप्रतिनिधि, जीविका सभी का सूचना संकलित कर सभी का डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel