[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर: खरवार समाज का फूटा गुस्सा, जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से युवाओं ने जताया विरोध

बक्सर: खरवार समाज का फूटा गुस्सा, जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से युवाओं ने जताया विरोध

0
बक्सर: खरवार समाज का फूटा गुस्सा, जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने से युवाओं ने जताया विरोध
अंचल कार्याल में विरोध जताते युवक.

राजपुर (बक्सर) से पंकज कमल की रिपोर्ट
Buxar News : राजपुर प्रखंड कार्यालय में खरवार जाति का प्रमाण पत्र नहीं बनने से नाराज खरवार समुदाय के युवाओं एवं ग्रामीणों ने सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि जिले के अन्य प्रखंडों में प्रमाण पत्र निर्बाध रूप से बनाए जा रहे हैं, जबकि राजपुर प्रखंड में उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कई सप्ताह से लगा रहे अंचल कार्यालय की चक्कर

युवाओं का कहना है कि वे पिछले कई सप्ताह से अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद उनके आवेदनों को बिना किसी स्पष्ट कारण के रिजेक्ट कर दिया जा रहा है. इसके चलते वे सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में मिलने वाले आरक्षण लाभ से वंचित हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है.

शिविर में भी दिया था आवेदन, लेकिन अब तक समाधान नहीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए खीरी पंचायत के भगवानपुर निवासी मनीष खरवार, अकबरपुर पंचायत के महादेवपुर निवासी जयचंद्र खरवार, करमा गांव के रितेश खरवार तथा कैथहर कला के राजेंद्र खरवार एवं वीरेंद्र खरवार सहित अन्य लोगों ने बताया कि सरकार के निर्देश पर करमा गांव में आयोजित ‘अनुसूचित जनजाति शिविर’ में भी उन्होंने आवेदन दिया था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

इस संबंध में बताया गया कि जिलाधिकारी का पत्र भी जारी हो चुका है. पीड़ित युवाओं ने राजपुर अंचलाधिकारी डॉ. शोभा कुमारी से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज कराई.

मामला न्यायालय में लंबित है, इसलिए हो रही परेशानी

सीओ डॉ. शोभा कुमारी ने बताया कि इस मामले से संबंधित एक याचिका उच्च न्यायालय में लंबित है, जिसके कारण फिलहाल विभाग से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के आलोक में ही आगे की कार्रवाई संभव होगी, इसलिए तकनीकी एवं कानूनी कारणों से प्रमाण पत्र निर्गत करने में परेशानी आ रही है.

Also Read : बक्सर कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जानिए झूठे केस का क्या था पूरा मामला

Previous article जामताड़ा: आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने BDO को सौंपा शिकायत पत्र
Next article या अली और या हुसैन के नारों से गूंजा हवेली खड़गपुर, नवमी का जुलूस बना आकर्षण का केंद्र
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel