[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर फाइल-30- बक्सर लोकसभा के विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं: मिथिलेश तिवारी

फाइल-30- बक्सर लोकसभा के विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं: मिथिलेश तिवारी

0
फाइल-30- बक्सर लोकसभा के विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं: मिथिलेश तिवारी

16 जून- फोटो- 19- कार्यकर्ताओं को संबोधित करते मिथिलेश तिवारी बक्सर. केंद्र में लोकसभा चुनाव 2024 के समापन के उपरांत नरेन्द्र मोदी जी की 3.0 की सरकार बनने के बाद एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सह बिहार प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने डुमरांव विधानसभा के विभिन्न मंडलों तथा हनुमान वाटिका मैरेज हाॅल डुमरांव में भाजपा द्वारा आयोजित आभार सभा को सम्बोधित करने के क्रम में डुमरांव विधानसभा के भाजपा सहित एनडीए के कार्यकर्ताओं और जनता को आभार प्रकट करते हुए कहा कि भले ही हम लोग बक्सर से चुनाव हार गए हों लेकिन केंद्र में मोदी जी की सरकार 3.0 बन गई है. जो हम सभी के लिए गौरव की बात है. साथ ही साथ सभी देवतुल्य जनता और हर एक एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात है. इसके लिए उन सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिल से आभार प्रकट करता हूं. श्री तिवारी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद समर्थक बीएलओ ने बहुत से भारतीय जनता पार्टी के वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से डिलिट कर दिया था ताकि राजद को इसका सीधा फायदा मिल सके और जिला प्रशासन ने सेंसेटिव बूथ का लिस्ट किसी व्यक्ति विशेष के कहने पर जारी किया था. बक्सर लोकसभा के विकास के लिए में प्रतिबद्ध हूं, भले ही मैं चुनाव हार गया लेकिन 4 लाख 8 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने जो मुझपर और भाजपा पर भरोसा और विश्वास जताया है उनके लिए मैं हर पल, सदैव तैयार और तत्परता पूर्वक खड़ा रहूंगा. आगे श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए राजद ने चार पांच निर्दलीय को खड़ा कर फंडिंग किया गया जिससे की भाजपा का 71000 हजार वोट कट गया और जीता हुआ सीट हम हार गये. आभार सभा को सम्बोधित करते भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने कहा कि बक्सर लोकसभा से एनडीए की हार कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं की हार है. बक्सर लोकसभा से राजद भ्रम फैलाकर जीत दर्ज किया है जिसका जबाब हम और हमारी पार्टी तथा डुमरांव की जनता समय से देने का कार्य करेगी. आभार सभा की अध्यक्षता विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह तथा संचालन निर्भय राय द्वारा किया गया. मौके पर जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ कतवारु सिंह, अनिल पांडेय,श्रीमन नारायण तिवारी,राजू कुशवाहा, इन्द्रलेश पाठक,सौरभ तिवारी,दीपक यादव,बलराम पाण्डेय,विन्धयाचल पाठक,संजय सहाय, मनोज सिंह, कमलेश सिंह,शीला त्रिवेदी,पिंकी पाठक,लाला सिंह जदयू सहित भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel