[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर नुआंव में रात के सन्नाटे में ग्रिल काटकर गहनों की चोरी

नुआंव में रात के सन्नाटे में ग्रिल काटकर गहनों की चोरी

0
नुआंव में रात के सन्नाटे में ग्रिल काटकर गहनों की चोरी
सांकेतिक तस्वीर

कृष्णाब्रह्म

. स्थानीय थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक सुनियोजित वारदात को अंजाम देते हुए घर के कमरे की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के कीमती गहनों की चोरी कर फरार हो गये. घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर अपराधियों ने बेखौफ होकर पूरे घर को खंगाल डाला. घटना की जानकारी शनिवार की सुबह उस वक्त हुई जब गृहस्वामी के पुत्र ने घर के अंदर जाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. शक होने पर जब घर के पीछे जाकर देखा गया तो खिड़की का ग्रिल कटा हुआ पाया गया. अंदर झांकने पर कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त नजर आया. इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने अपने कमरों में सो गए थे, जबकि पुरुष सदस्य दालान में सो रहे थे. इसी दौरान आधी रात के बाद चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया. अंदर घुसते ही चोरों ने कमरों में रखे बक्से और अटैचियों के ताले तोड़ दिये और उसमें रखे सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया. सुबह जब घर के लोगों ने स्थिति देखी तो हर तरफ सामान बिखरा पड़ा था और बक्सों के ताले टूटे हुए थे, जिससे स्पष्ट हुआ कि चोरी की बड़ी वारदात हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. वहीं बक्सर से आई एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये. इस संबंध में कृष्णाब्रह्म के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार साह ने बताया कि चोरी की घटना हुई है, लेकिन अब तक गृहस्वामी द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद ही चोरी गए सामान और उसकी कीमत का सही आकलन किया जा सकेगा. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel