[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर डीआइजी ने डुमरांव एसडीपीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

डीआइजी ने डुमरांव एसडीपीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

0
डीआइजी ने डुमरांव एसडीपीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश
सांकेतिक तस्वीर

डुमरांव. डुमरांव अनुमंडल पुलिस कार्यालय का सोमवार को डीआईजी सत्य प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित कांडों की स्थिति की गहन समीक्षा की. इस अवसर पर बक्सर एसपी शुभम आर्य सहित अनुमंडल के वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे. डीआईजी ने निरीक्षण की शुरुआत अनुमंडल पुलिस कार्यालय में संधारित विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों के अवलोकन से की. उन्होंने लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति, अनुसंधान की प्रगति और निष्पादन की गति की विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुराने और लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकें और पुलिस की कार्यशैली पर आम जनता का भरोसा और मजबूत हो. निरीक्षण के क्रम में डीआईजी सत्य प्रकाश ने कहा कि अनुसंधान कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और विधिसम्मत कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इस अवसर पर एसपी शुभम आर्य ने जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति, हालिया घटनाओं तथा अपराध नियंत्रण को लेकर की जा रही पुलिस कार्रवाई की जानकारी डीआईजी को दी. उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त, जनता दरबार एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है. निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना ही पुलिस की सच्ची पहचान है. निरीक्षण के अंत में डीआईजी ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों की सराहना की और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel