क्या है आइसीयू की सेवा : आइसीयू यानी इंटेंसिव केयर यूनिट अस्पताल की एक ऐसी इकाई है जहां गंभीर रोगों से ग्रसित व शारीरिक क्रियाएं अनियंत्रित होने पर इलाज दिया जाता है. जिससे गंभीर व जीवन मौत से जुझ रहे लोगों को बचाया जा सकता है. इस उद्देश्य से जिला में आईसीयू की सुविधा तैयार की गई है. बक्सर जिले में तैयार आईसीयू में हार्ट के मरीजों को फिलहाल सुविधा नहीं की गयी है. जिले के आवश्यक मरीजों को आईसीयू की इलाज के लिए बनारस एवं पटना का रुख करना पडता है.
आइसीयू में मरीजों को मिलती है सुविधा : वेंटीलेटर, इलेक्ट्रोइनसिफैलोग्राफी, डायलिसिस मशीन, सेंट्रल लाइन, पल्स ऑक्सीमीटर, इइजी बॉक्स व इलेक्ट्रोड्स, आईसीयू मैट्रेस, बेडसाइड मॉनिटर, इंट्रावीनस इंफ्यूजन पम्प, फीडिंग ट्यूब व पम्प, रेस्ट्रेंट्स, कैथेटर, कम्प्रेशन स्टॉकिनेट्स इसके अलावा आईसीयू में ईसीजी, एबीजी, सोनोग्राफी, पोर्टेबल एक्स-रे और इमरजेंसी दवाएं भी होगी. बाहर जाने पर मरीजों को होती है आर्थिक क्षति : जिले में आइसीयू की सुविधा मिलने यदि शुरू की गयी होती तो मरीज आर्थिक दोहन से बच सकते हैं. बाहर के अस्पतालों में मरीजों का आइसीयू के नाम पर काफी दोहन किया जाता है. आइसीयू के नाम पर मोटी रकम की वसूली की जाती है. जिससे गरीब मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है. जिले में सेवा के शुरू होने से मरीज बच सकते है. जिससे उन्हें इस महंगी इलाज को कराने में आर्थिक दोहन का शिकार भी नहीं होना पड़ेगा.क्या कहते हैं सीएस
आइसीयू संचालन को लिए आवश्यक सामानों एवं एनेस्थीसिया के डॉक्टर की कमी को लेकर विभाग को लिखा गया है. कमियों की पूर्ति होने के बाद चालू किया जायेगा.
शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती, सिविल सर्जन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
