[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर: फार्मर रजिस्ट्री में चक्की प्रखंड जिले में पहले तो नावानगर सबसे अंतिम स्थान पर

बक्सर: फार्मर रजिस्ट्री में चक्की प्रखंड जिले में पहले तो नावानगर सबसे अंतिम स्थान पर

0
बक्सर: फार्मर रजिस्ट्री में चक्की प्रखंड जिले में पहले तो नावानगर सबसे अंतिम स्थान पर
फॉर्मर रजिस्ट्री का सांकेतिक फोटो.

बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट

Buxar News : जिले में एग्री स्टैक परियोजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से चल रहा है. किसानों के निबंधन के लिए सभी प्रखंडों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं. इस अभियान में कृषि विभाग के प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी-कर्मियों के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं.

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कुल लाभार्थियों की तुलना में अब तक 94.66 प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्री निबंधन पूरा कर लिया गया है. प्रशासन का लक्ष्य शत-प्रतिशत किसानों का निबंधन सुनिश्चित करना है, जिसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

जानिए…प्रखंडवार किसान निबंधन का डाटा

प्रखंडवार उपलब्धि की बात करें तो चक्की प्रखंड 229.65 प्रतिशत निबंधन के साथ जिले में पहले स्थान पर है. वहीं चौगाई 224.36 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा बक्सर प्रखंड 148.77 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है. इसके अलावा केसठ में 131.42 प्रतिशत, चौसा में 128.35 प्रतिशत, डुमरांव में 127.30 प्रतिशत तथा सिमरी में 115.62 प्रतिशत किसानों का निबंधन किया जा चुका है.

इटाढ़ी प्रखंड में 95.64 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है. वहीं ब्रह्मपुर में 79.37 प्रतिशत, राजपुर में 68.22 प्रतिशत तथा नावानगर में 56.44 प्रतिशत निबंधन के साथ सबसे पीछे है.

शिविर व जागरूकता से लक्ष्य होगा पूरा

जिला प्रशासन का दावा है कि सभी प्रखंडों में चल रहे विशेष शिविरों और जनजागरूकता अभियान के माध्यम से जल्द ही शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा.

Also Read : बक्सर आईटीआई में वायु सेना की कार्यशाला, युवाओं को मिले अग्निवीर योजना के टिप्स

Previous article लालू यादव के पैतृक गांव फुलवरिया में राजद का महाधरना, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ खोला मोर्चा
Next article महिला टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, यहां देखें टूर्नामेंट इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीतें
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel