[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर ड्यूटी के प्रति लापरवाह डॉक्टरों पर डीएम ने की कारवाई, 18 डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण

ड्यूटी के प्रति लापरवाह डॉक्टरों पर डीएम ने की कारवाई, 18 डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण

0
ड्यूटी के प्रति लापरवाह डॉक्टरों पर डीएम ने की कारवाई, 18 डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर.

जिले के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की उपस्थिति को लेकर जिला पदाधिकारी ने निर्देश जारी किया है. इसके बावजूद डॉक्टरों से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही व मनमानी अभी भी कायम है. इसको लेकर जिला प्रशासन सख्त रूप अपना लिया है. विशेष तौर पर स्वास्थ्य की गुणवत्ता को लेकर कार्रवाई भी शुरू कर दिया है. इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल एवं अनुमंडल अस्पताल के कुल 18 चिकित्सकों पर कार्रवाई के तहत स्पष्टीकरण पूछा है. स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक उपरोक्त चिकित्सकों का अनुपस्थित तिथि व जाने का एंट्री नही करने वाली तिथि का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है. सदर अस्पताल बक्सर एवं अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव के व्यवस्था में सुधार तथा सभी चिकित्सकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं निर्धारित ड्यूटी में समय का अनुपालन का निदेश दिया गया था. निदेश दिये जाने के बावजूद संबंधित डॉक्टरों के ड्यूटी से बिना पूर्वानुमति के अनुपस्थित होना अथवा ड्यूटी से जाने के समय एंट्री नहीं करना अनुशासनहीनता व स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है. ड्यूटी से जाने का एंट्री नहीं करने से रपष्ट है कि आपके द्वारा निर्धारित अवधि तक कार्य नहीं किया गया है. जिन्हें सिविल सर्जन के माध्यम से स्पष्टीकरण देने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने दिया है. स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक संबंधित चिकित्सकों का अनुपस्थित तिथि व जाने का इन्ट्री नही करने वाली तिथि का वेतन स्थगित किया गया है. साथ ही निर्देशित किया गया है कि भविष्य में बिना सक्षम पदाधिकारी से पूर्वानुमति प्राप्त किये अपने ड्यूटी से अनुपस्थित नहीं रहेंगे. इसके साथ ही बायोमीट्रिक मशीन में आने एवं जाने का एंट्री करना सुनिश्चित करेंगे. डीएम ने जिन डॉक्टरों पर स्पष्टीकरण किया है. उनमें डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार मिश्रा, डॉ सजनी प्रिया, डॉ प्रेमा कुमारी, डॉ लोकेश कुमार, डॉ शिव कुमार चौधरी शामिल है. वहीं सदर अस्पताल बक्सर के डॉ योगेन्द्र कुमार, डॉ विवेकानंद दूबे, डॉ भारती द्विवेदी, डॉ संजय कुमार, डॉ अवनी चित्रा सिन्हा, डॉ विकास पांडेय, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ दिनानाथ, डॉ ब्रजनंदन, डॉ कुमार वरून संकृत, डॉ राहुल राज, डॉ संजय कुमार शामिल हैं. लगभग सभी संबंधित चिकित्सकों ने बायोमीट्रिक मशीन में जाने के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराया है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति कायम हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel