[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर शहर में कई जगहों पर अतिक्रमण से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

शहर में कई जगहों पर अतिक्रमण से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

0
शहर में कई जगहों पर अतिक्रमण से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

बक्सर. शहर में जाम की समस्या फुटपाथ का अतिक्रमण है. कई जगहों पर फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है. किसी रोड में सब्जी दुकानदार तो किसी रोड में अन्य दुकानदारों ने फुटपाथ पर अपनी दुकानों को सजा रखा है. सत्यदेव गंज रोड के सब्जी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन भी बना है. पर वे वहा दो साल बाद भी शिफ्ट नहीं हो सके. जबकि प्रशासन ने इन्हें शिफ्ट कराने की पूरी कोशिश की. यहीं हाल किला मैदान स्थित सब्जी मंडी की है, जिसे अब तक प्रशासन हटाने में नाकाम साबित हुआ है. जिसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. एनएच हाइवे से जुड़ा यह सड़क शाम में पूरी तरह जाम हो जाती है. पतली फुटपाथ पर दुकानदार अपनी दुकानें सजा लेते हैं, ऐसे में खरीदारी करने वाले लोग सड़क पर खड़ा होकर खरीदने को विवश हो जाते हैं. जिसके कारण हादसा होने की संभावना बनी रहती है. नप ने अब तक कई बार यहां से सब्जी मंडी हटाने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी है. कई बार हटाने का पूरा प्रयास किया गया पर अब तक सब्जी दुकानें नहीं हटीं. ये दो सब्जी मंडी शहर में जाम का कारण बन रहे हैं.

जेल पइन रोड में किया गया है शिफ्ट

इन दुकानों को स्टेशन रोड से जुड़े जेल पइन रोड में शिफ्ट किया गया है. यहां कई दुकानदार सब्जी की दुकानें लगा भी रहे हैं. इससे इस रोड में एक नया सब्जी मंडी बाजार विकसित हो रहा है. हालांकि इस मंडी के लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने मंडी के लिए हम सभी दुकानदारों को यहां भेज दिया, पर यहां बैठने के लिए कोई चबुतरा, शेड या जोन का निर्माण नहीं कराया गया. जिसके कारण सब्जी बेच रहे दुकानदारों ने आपत्ति भी जतायी है. हालांकि विभाग के अनुसार यहां के सब्जी दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन निर्माण को लेकर प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा गया है.

नालों पर सजा ली दुकानें

सत्यदेव गंज रोड स्थित सब्जी मंडी को भी अब तक वेंडिंग जोन में शिफ्ट नहीं कराया जा सका. यहां पिछले दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. तत्काल तो कुछ दुकानदारों ने वेंडिंग जोन में अपनी दुकानों को शिफ्ट कर दिया पर अगले ही दिन फिर से सड़क पर ही दुकानें लगाने लगें. हाल यह है कि कई आलू और प्याज दुकानदारों ने नाले के ऊपर ही अपनी दुकानों को सजा लिये हैं. ऐसे में नप को नालों की सफाई में भी परेशानी होती है.

फुटपाथ को कर लिया कब्जा

पिछले दिनों पुलिस चौकी से पीपी रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. इस अभियान के तहत कई दुकानदारों से फाइन वसूला गया. कुछ को चेतावनी दी गयी. दुकानदारों ने अतिक्रमण किये गये क्षेत्र से अपनी दुकानों को समेट लिया पर अब जब पुन: सब कुछ शांत हो गया तो एक बार फिर दुकानदार फुटपाथ को कब्जा कर लिये हैं.

क्या कहते हैं इओ

शहर में सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई किया जा रहा है. पुलिस चौकी से लेकर रामरेखा घाट तक हटाये गये अतिक्रमण के बाद दोबारा अतिक्रमित किये जाने पर दुकानदारों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. वही अब इस तरह की गलत करने पर उनके उपर प्राथमिकी भी दर्ज कराया जायेगा.

अमित कुमार, इओ, बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel