[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर चौसा-मोहनियां हाइवे पर हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान चौथे युवक ने भी तोड़ा दम

चौसा-मोहनियां हाइवे पर हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान चौथे युवक ने भी तोड़ा दम

0
चौसा-मोहनियां हाइवे पर हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान चौथे युवक ने भी तोड़ा दम
सांकेतिक तस्वीर

चौसा. प्रखंड अंतर्गत चौसा-मोहनियां हाइवे पर राजपुर थाना क्षेत्र के रोहनिभान गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक और युवक ने दम तोड़ दिया. वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान चौथे घायल युवक रितेश सिंह (20) की भी मौत हो गयी. गुरुवार की शाम जब उसका शव गांव बनारपुर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. तेज रफ्तार और लापरवाही ने चार जिंदगियां छीन लीं और पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया. एक छोटी सी चूक के कारण हुई उक्त हादसे ने एक साथ चार परिवारों की खुशियां उजाड़ दी हैं. किसी की शादी की तैयारियां थीं, कोई पढ़ाई कर रहा था, तो कोई अपने माता-पिता का सहारा था. बताया जा रहा है कि मृतक रितेश बनारपुर गांव के वंशीधर सिंह का पुत्र है. अपने दो भाइयों में छोटा था और इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था. जो बुधवार को वह पड़ोस के ही अपने दोस्तों के साथ बाइक पर निकला था. तभी बक्सर-मोहनिया एनएच 319ए पर रोहनीभान गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई थी. जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी थी. मृतकों में बनारपुर गांव के सूर्य देव कुमार (25 वर्ष), कैमूर जिले के चंणेश निवासी सैफ अली (24 वर्ष), और उपेंद्र प्रजापति (26 वर्ष) शामिल थे. हादसे में गंभीर रूप से घायल रितेश सिंह और एक अन्य युवक रूपेश कुमार (पिता नंद किशोर कुशवाहा) को पहले बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया था. हालत नाजुक होने पर रितेश को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं रूपेश कुमार का इलाज अभी जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel