[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर ट्रकों से वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद डीटीओ की बढ़ीं मुश्किलें, शोकॉज

ट्रकों से वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद डीटीओ की बढ़ीं मुश्किलें, शोकॉज

0
ट्रकों से वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद डीटीओ की बढ़ीं मुश्किलें, शोकॉज

बक्सर. 25 अक्टूबर की रात बक्सर-पटना एनएच-922 अहिरौली के समीप बक्सर डीटीओ के बोर्ड लगे वाहन से ट्रकों से अवैध वसूली किये जाने का वीडियो वायरल होने की घटना सामने आने के बाद डीटीओ की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. इस मामले में जिलाधिकारी ने डीडीसी को जांच कर पूरे मामले की जानकारी मांगी है. जिसे गंभीरता से लेते हुए डीडीसी डॉ महेंद्र पाल ने डीटीओ से जवाब तलब किया है कि तीन दिनों के अंदर इस बाबत अपना जवाब प्रस्तुत करें, उचित जवाब नहीं दिए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इस बाबत जब उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल से बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि डीटीओ से इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. डीटीओ पर लगे आरापों की जांच के लिए एनएचआइ के अधिकारियों से भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराने को कहा गया है. गौरतलब है कि अहिरौली के समीप बक्सर डीटीओ की वाहन से एक पुलिस कर्मी उतरता है और एनएच पर ट्रकों से वसूली कर फिर डीटीओ की वाहन में जाकर बैठ जाता है. हालांकि इस बाबत डीटीओ संजय कुमार से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर जा रहे काल को रिसिव करना मुनासिब नहीं समझा. गौरतलब है कि अहिरौली के समीप बक्सर डीटीओ की वाहन से एक पुलिस कर्मी उतरता है और एनएच पर ट्रकों से वसूली कर फिर डीटीओ की वाहन में जाकर बैठ जाता है.इधर ट्रकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गयी. हालांकि इसके पूर्व भी बक्सर डीटीओ पर बक्सर मालगोदाम रोड में रात में अपने वाहन में बैठकर उधर से गुजरने वाली ट्रकों से राशि वसूलने का आरोप लग चुका है. गौरतलब है कि बक्सर डीटीओ के पद पर जब से संजय कुमार पदभार ग्रहण किया है, तभी से हमेशा सुर्खियों में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel