[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Buxar News: कोषांग के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ डीएम ने किया समीक्षा

Buxar News: कोषांग के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ डीएम ने किया समीक्षा

0
Buxar News: कोषांग के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ डीएम ने किया समीक्षा
सांकेतिक तस्वीर

बक्सर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के सफल आयोजन के लिए सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गयी. जिला निर्वाचन विभाग द्वारा गठित कोषांग यथा- कार्मिक कोषांग, स्वीप कोषांग, वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग, विधि व्यवस्था/आदर्श आचार संहिता/सी विजील / संचार योजना / रूट चार्ट कोषांग, मतपत्र -सह- बज्र गृह कोषांग, अभ्यर्थी व्यय / निर्वाचन व्यय / लेखा अनुश्रवण कोषांग, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग, इवीएम कोषांग, जिला निर्वाचन कोषांग, नाम निर्देशन कोषांग, अर्द्ध सैनिक बल कोषांग, डिजिटल कैमरा एवं बेव कास्टिंग कोषांग, जन शिकायत समाधान कोषांग कार्मिक कल्याण कोषांग, माइक्रो आब्जर्वर कोषांग, मतगणना कोषांग, सिंगल विंडो कोषांग आदि विषयों पर चर्चा करते हुए सभी कोषांग के संबंधित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.कार्मिक कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पे लेबल के अनुसार मजिस्ट्रेट, प्रेजाइडिंग तथा अन्य मतदान कर्मियों का वर्गीकरण शीघ्र सुनिश्चित करें. वाहन कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों में तिरपाल की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करेंगे, ताकि बारिश से बचाया जा सके.निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एसओपी गाइडलाइन के अनुसार ईवीएम के लिए ट्रांसपोर्टेशन सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए . जेंडर रेशियों दुरुस्त करने हेतु निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्रों पर 50 से 100 महिलाओं का नाम जोड़ना सुनिश्चित करेंगे . संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी योग्य व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में छूटे नहीं, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर कोषांग का गठन करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि निर्वाचन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके.कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि वज्रगृह निर्माण की तैयारियां सुनिश्चित करेंगे . प्रशिक्षण कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्य के लिए बेहतर व्यवस्था की तैयारियां सुनिश्चित की जाए . समीक्षा के क्रम में अन्य कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel