[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Buxar News: कल से बक्सर में प्रारंभ होगा धम्मविजय महोत्सव

Buxar News: कल से बक्सर में प्रारंभ होगा धम्मविजय महोत्सव

0
Buxar News: कल से बक्सर में प्रारंभ होगा धम्मविजय महोत्सव
सांकेतिक तस्वीर

बक्सर

. विराट नगर, बक्सर में सम्राट चंद्रगुप्त महान की राज्याभिषेक पूजा का आयोजन सह सम्राट चंद्रगुप्त क्लब स्थापना की जाएगी. धम्मविजय महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक किया जायेगा. जिसमें पहले दिन सम्राट चंद्रगुप्त महान की राज्याभिषेक पूजा आयोजित की जा रही है व दूसरे और तीसरे दिन क्रमशः सम्राट बिंदुसार महान और सम्राट अशोक महान की पूजा आयोजित की जाएगी. अखंड भारत का स्थापना का श्रेय सम्राट चंद्रगुप्त महान को दिया जाता है क्योंकि इससे पहले भारत 16 महाजनपदों में बंटा हुआ था. इन सारे राज्यों को जीत कर इनका एकीकरण करके सम्राट चंद्रगुप्त महान ने इतिहास में पहली बार अखंड भारत की स्थापना किया. इनका शासन काल 322 ईसा पूर्व से 297 ईसा पूर्व था. इसी दौरान आज के भारत की नींव पड़ी. इनके पुत्र सम्राट बिंदुसार महान हुए और इनके पोते विश्व विजेता सम्राट अशोक महान अपनी महान नीतियों के लिए जाने जाते हैं. धम्मविजय महोत्सव के अध्यक्ष युवा सम्राट ऋतुराज मौर्य ने बताया कि महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए ठहरने, रूकने एवं खाने पीने की व्यवस्था की गई है. महोत्सव के आयोजक मंडल में ऋतुराज मौर्य, ज्योति प्रकाश, सत्येंद्र कुशवाहा, राज सिंह, सुमंत मौर्य, कुश मौर्य, राजेश कुशवाहा, राजू पासवान, सागर सम्राट, धर्मदेव सिंह, धर्मराज यादव शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel