[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर जिला परिषद में फंड और स्वीकृति रुकने से बवाल, सदस्यों ने किया 12 दिन के आंदोलन का ऐलान

बक्सर जिला परिषद में फंड और स्वीकृति रुकने से बवाल, सदस्यों ने किया 12 दिन के आंदोलन का ऐलान

0
बक्सर जिला परिषद में फंड और स्वीकृति रुकने से बवाल, सदस्यों ने किया 12 दिन के आंदोलन का ऐलान
विरोध प्रदर्शन करते लोगों की तस्वीर

बक्सर से ओंकार नाथ मिश्र की रिपोर्ट
Buxar District Council Protest: बक्सर जिला परिषद में विकास योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति और लंबित भुगतान को लेकर चल रहा विवाद अब खुलकर सड़क पर आ गया है. फंड रिलीज और फाइलों के अटकने से नाराज जिला परिषद सदस्यों ने गुरुवार को कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी. प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गर्म रहा, जहां जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से विकास योजनाएं अटकी पड़ी हैं, जिससे क्षेत्रीय विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं.

वर्षों से लंबित योजनाओं पर बढ़ा आक्रोश

जिला परिषद सदस्यों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की कई महत्वपूर्ण योजनाओं की फाइलें प्रशासनिक स्तर पर अटकी हुई हैं. इसके चलते 15वें वित्त आयोग, पांचवें और छठे राज्य वित्त आयोग के तहत स्वीकृत योजनाओं का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है. प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लगातार मांग और विरोध के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, जिससे अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है.

Also Read: भरत तिवारी के एनकाउंटर के साथ दफन हो गए कई राज, घर-परिवार का क्या है माहौल, जानिए पूरी रिपोर्ट

कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन

गुरुवार को जिला परिषद सदस्यों ने कार्यालय परिसर में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और प्रशासनिक कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. इस दौरान कई सदस्य मौजूद रहे जिनमें डॉ. राजीव कुमार, केदार यादव, सुनैना देवी, गायत्री देवी, बेबी देवी, ममता कुमारी, धर्मेंद्र ठाकुर और अरमान मलिक सहित अन्य लोग शामिल थे.

12 दिनों के चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा

जिला परिषद सदस्यों ने प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए 12 दिनों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है. आंदोलन का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है-

18 जून जिला परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन
20 जूनविरोध स्वरूप अधिकारियों का पुतला दहन
22 जूनमांगों के समर्थन में अर्धनग्न प्रदर्शन
24 जूनआंखों और हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध
26 जून कट-आउट लगाकर कालिख पोतो अभियान
28 जून कट-आउट पर अंडा फोड़ो कार्यक्रम
30 जून प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस और आंदोलन का समापन

प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल

आंदोलन कर रहे सदस्यों ने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जब तक योजनाओं की स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहेंगे.

बक्सर जिला परिषद में शुरू हुआ यह विवाद अब बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है. आने वाले दिनों में जैसे-जैसे आंदोलन आगे बढ़ेगा, प्रशासन पर दबाव और बढ़ने की संभावना है. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या बातचीत से समाधान निकलता है या आंदोलन और उग्र रूप लेता है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले का संज्ञान लें मुख्यमंत्री, पूर्व विधायक राहुल तिवारी ने उठाई मुआवजा और न्याय की मांग

Previous article सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते देखना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
Next article राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद इरफान अंसारी का छलका दर्द, बोले- हार का दुख नहीं, अपनों ने तोड़ दिया भरोसा
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel