[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर ऐतिहासिक वामन मंदिर बक्सर सेंट्रल जेल से अलग 1.9 एकड़ में बनेगा, राजकुमार चौबे ने बताया – सनातन आस्था की जीत

ऐतिहासिक वामन मंदिर बक्सर सेंट्रल जेल से अलग 1.9 एकड़ में बनेगा, राजकुमार चौबे ने बताया – सनातन आस्था की जीत

0
ऐतिहासिक वामन मंदिर बक्सर सेंट्रल जेल से अलग 1.9 एकड़ में बनेगा, राजकुमार चौबे ने बताया – सनातन आस्था की जीत

Buxar Vaman Mandir Development : बिहार सरकार ने बक्सर केंद्रीय कारा परिसर में स्थित भगवान वामन मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने का अहम निर्णय लिया है. मंत्रिमंडल बैठक में मंदिर परिसर के लिए भूमि को अलग से चिन्हित कर सुरक्षित रखने, चहारदीवारी निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की, जिससे इस फैसले को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ गया है.

जेल परिसर की 1.90 एकड़ जमीन मंदिर के लिए चिह्नित

जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर सरकार सहमत हो गयी है. कैबिनेट के निर्णय के अनुसार केंद्रीय कारा, बक्सर की कुल 1 एकड़ 90 डिसमिल भूमि, जिस पर भगवान वामन का मंदिर स्थित है, को मंदिर के लिए चिह्नित कर जेल परिसर से अलग किया जाएगा.

सनातन आस्था की जीत – राजकुमार चौबे

सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने इसे पूरे सनातन समाज की आस्था और संकल्प की जीत बताया. उन्होंने कहा कि भगवान वामन मंदिर बक्सर की आध्यात्मिक पहचान का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और इसके विकास से जिले की धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत को नई मजबूती मिलेगी. उन्होंने बिहार सरकार और उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने सनातन समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह ऐतिहासिक कदम उठाया है.

Image 92
सांकेतिक तस्वीर

लंबे समय से उठ रही थी स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय नागरिक वर्षों से मंदिर को जेल परिसर से अलग करने की मांग कर रहे थे. बीते 23 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंदिर आगमन के बाद इस मांग के पूरा होने की उम्मीद और मजबूत हुई थी.

इससे पहले 25 मार्च को समृद्धि यात्रा के दौरान तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सार्वजनिक मंच से घोषणा की थी कि भगवान वामन के मंदिर को केंद्रीय कारा की चारदीवारी से बाहर निकाला जाएगा. उन्होंने कहा था कि भगवान को जेल में नहीं रखा जा सकता. मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और अब कैबिनेट से निर्णय लेकर अपने वादे को पूरा किया है.

Vaman Mandir Development : बन सकता है बड़ा आध्यात्मिक केंद्र

विश्वामित्र सेना ने विश्वास जताया है कि मंदिर के विकास के बाद यह स्थल देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित होगा. सरकार के इस फैसले से बक्सर की पहचान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है और सनातन विरासत को संरक्षित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

Also Read : बक्सर प्रधान डाकघर में शुरू हुआ नया आधार केंद्र, अब 12 घंटे मिलेंगी सेवाएं; युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel