[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में एक ही रात तीन घरों में 40 लाख की चोरी, स्प्रे कर परिवारों को सुलाया; जेवर-नकदी लेकर फरार हुए चोर

बक्सर में एक ही रात तीन घरों में 40 लाख की चोरी, स्प्रे कर परिवारों को सुलाया; जेवर-नकदी लेकर फरार हुए चोर

0
बक्सर में एक ही रात तीन घरों में 40 लाख की चोरी, स्प्रे कर परिवारों को सुलाया; जेवर-नकदी लेकर फरार हुए चोर
बक्सर में एक ही रात में तीन घरों में चोरी।

बक्सर के डुमरांव से रोहित कुमार की रिपोर्ट
Buxar Theft: बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में बुधवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है. शातिर चोरों ने एक ही रात में गांव के तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए लगभग 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख रुपये से ज्यादा नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं. जानकारी के अनुसार, चोरों ने गांव निवासी लालबाबू सिंह, सतीश कुमार सिंह और संजय सिंह के बंद और रिहायशी घरों में इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया.

नशीला स्प्रे छिड़ककर परिजनों को सुलाया

बताया जा रहा है कि चोरों ने पूरी सोची-समझी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया है. घर के लोग रात में गहरी नींद में सोते रहे और इसी दौरान चोर आराम से कमरों में प्रवेश कर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गए. पीड़ित परिजनों के अनुसार, चोरों ने लोगों को बीच में जगने से रोकने के लिए किसी विशेष तरह के नशीले स्प्रे का इस्तेमाल किया था, जिसके प्रभाव के कारण परिवार के सदस्य काफी गहरी नींद में बेसुध रहे. इतना ही नहीं, शातिर चोरों ने बाहर से कमरों की कुंडी और ताला लगाकर चोरी की घटना को और भी आसानी से अंजाम दिया.

सुबह अलमारी के टूटे ताले देख उड़े होश

गुरुवार की सुबह जब काफी देर से घर के लोगों की नींद खुली और वे जागे तो कमरे का सारा कीमती सामान फर्श पर बिखरा हुआ मिला. अलमारी और बक्सों के टूटे हुए ताले देखकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्हें चोरी की भनक हुई. इसके बाद देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया. पीड़ित परिवारों ने रोते हुए बताया कि चोरी गए सामानों में शादी-ब्याह के समय के संजोकर रखे गए पुश्तैनी आभूषण सहित अन्य कीमती दस्तावेज व सामान शामिल हैं. घटना की लिखित सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई.

एफएसएल और डीआईयू की टीम ने शुरू की जांच

जघन्य चोरी की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. चोरी की गंभीरता और बड़ी रकम को देखते हुए एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान अंचल निरीक्षक ओमप्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष रवि कुमार, डीआईयू टीम और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक व तकनीकी तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी रही. थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि यह वारदात किसी संगठित गिरोह की है, जिसकी पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read: बक्सर: निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान कर रखा 24 घंटे का उपवास

Previous article भागलपुर पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी: भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत
Next article इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले हैं, तो जानिए आपकी कमाई पर कितना बनेगा टैक्स?
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel