[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में 72 शिक्षकों पर गिरी गाज: ई-शिक्षाकोष में गड़बड़ी पर बीईओ ने जारी किया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

बक्सर में 72 शिक्षकों पर गिरी गाज: ई-शिक्षाकोष में गड़बड़ी पर बीईओ ने जारी किया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

0
बक्सर में 72 शिक्षकों पर गिरी गाज: ई-शिक्षाकोष में गड़बड़ी पर बीईओ ने जारी किया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
बिहार शिक्षा परियोजना बक्सर की तस्वीर

Buxar Teacher News: (त्रिलोकी चौबे) बक्सर के नावानगर प्रखंड में 72 शिक्षक-शिक्षिकाओं को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपना आवासीय पता अपडेट नहीं करने के कारण एक्शन लिया गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) द्वारा इन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

जानकारी के अनुसार, प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को 5 जून 2026 तक अपने टीचर प्रोफाइल में आवासीय पता अपडेट करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद बार-बार स्मरण कराने के बाद भी 72 शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा यह कार्य पूरा नहीं किया गया.

बीईओ का निर्देश और चेतावनी

इस संबंध में बीईओ श्याम बिहारी प्रसाद ने बताया कि यह विभागीय निर्देशों की अवहेलना और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है. उन्होंने सभी संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को 24 घंटे के भीतर अपना पता अपडेट करने का अंतिम निर्देश दिया है.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 10.59.55 Am 82
फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

वेतन रोकने की चेतावनी

बीईओ ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर यह कार्य पूरा नहीं किया जाता है. तो संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय प्रधान के जून 2026 माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी.

प्रशासन सख्त

प्रखंड शिक्षा विभाग इस मामले को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है और निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

Also Read: आरा में नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 16 साल का किशोर धराया

Previous article दरभंगा: जाम से मिलेगी मुक्ति, कर्पूरी चौक से दोनार चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू
Next article Sheohar News: 13 पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel