[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में तेज रफ्तार बाइक डंपर से टकराई, 20 वर्षीय युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

बक्सर में तेज रफ्तार बाइक डंपर से टकराई, 20 वर्षीय युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

0
बक्सर में तेज रफ्तार बाइक डंपर से टकराई, 20 वर्षीय युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
सांकेतिक तस्वीर (ai generated )

ब्रह्मपुर से संतोष कांत की रिपोर्ट
Buxar Road Accident News:
बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 922 पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार की देर शाम को ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पुरवा गांव के पास एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल आगे जा रहे डंपर से पीछे से टकरा गई. इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उस पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से तीनों को तुरंत मरणासन्न स्थिति में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ एक को मृत घोषित कर दिया गया.

घरेलू काम से निकले थे तीनों दोस्त

मृतक और घायल युवकों के परिजनों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीनों आपस में दोस्त थे और किसी निजी काम से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भोजपुर से बक्सर की तरफ जा रहे थे. मृतक की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गाँव निवासी विनोद राम के 20 वर्षीय पुत्र सागर राम के रूप में हुई है. सागर की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव वीरपुर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की पहचान हुलास टोला (जिला- भोजपुर) निवासी अमर कुमार (उम्र 18 वर्ष) और शाहपुर थाना के बनाही गाँव (जिला- भोजपुर) निवासी रामेंद्र पासवान (उम्र 18 वर्ष) के रूप में हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- अनियंत्रित थी बाइक की रफ्तार

घटना के संबंध में पुरवा गांव के पास मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बक्सर की ओर जा रहे डंपर के पीछे एक तेज रफ्तार बाइक आ रही थी. बाइक की गति इतनी अधिक थी कि चालक अपना संतुलन खो बैठा. जब तक डंपर चालक कुछ समझ पाता, तब तक मोटरसाइकिल पीछे से डंपर के निचले हिस्से में जा घुसी. दुर्घटना के बाद एनएच पर लंबा जाम लग गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अपनी गाड़ियों से घायलों को इलाज के लिए भिजवाया.

एक गंभीर रूप से घायल युवक को पटना किया गया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि सागर राम को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी नब्ज डूब चुकी थी और उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, अमर कुमार और रामेंद्र पासवान के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल और वहाँ से एक युवक को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. दोनों फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना के तुरंत बाद ब्रह्मपुर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और डंपर को भी पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. मृतक सागर राम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनकी लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बक्सर में नहरों का निरीक्षण करने पहुंचीं डीएम साहिला, अतिक्रमण हटाने और जलापूर्ति सुनिश्चित करने के दिए आदेश

Previous article नाले में गिरकर बाइक सवार युवक घायल
Next article काम पर नहीं लौटे मनरेगाकर्मी, नारायणपुर में हड़ताल जारी
Avatar Of Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel