[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर पटना–डीडीयू रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से बक्सर स्टेशन का हाल बेहाल, यात्री घंटों इंतजार को मजबूर

पटना–डीडीयू रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से बक्सर स्टेशन का हाल बेहाल, यात्री घंटों इंतजार को मजबूर

0
पटना–डीडीयू रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से बक्सर स्टेशन का हाल बेहाल, यात्री घंटों इंतजार को मजबूर
सांकेतिक तस्वीर

Buxar Rail News:(मृत्युंजय सिंह) भीषण गर्मी और उमस के बीच बक्सर रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह स्टेशन का नजारा काफी परेशान करने वाला रहा. प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है. पटना-डीडीयू रेलमार्ग की डाउन लाइन पर ट्रेनों के लगातार लेट होने से प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ती जा रही है. छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं कई यात्री ट्रेनों का इंतजार करते-करते थककर प्लेटफॉर्म पर ही लेट गए. कुछ लोग पानी और खाने-पीने की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

गर्मी, उमस और लंबा इंतजार, प्लेटफॉर्म पर बेहाल यात्री

यात्रियों का कहना है कि ट्रेनें लगातार लेट होने से सफर बेहद मुश्किल हो गया है. समय पर जानकारी नहीं मिलने के कारण लोग असमंजस में फंसे रहते हैं. तेज गर्मी और उमस के बीच उन्हें प्लेटफॉर्म पर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है.

घंटों लेट पहुंचीं कई ट्रेनें

बक्सर स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचीं, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई. हावड़ा–अमृतसर मेल अपने निर्धारित समय 5:10 बजे के बजाय 5:43 बजे पहुंची. जबकि विभूति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 5:44 बजे के बजाय 6:58 बजे पहुंची. पंजाब मेल भी अपने तय समय से लगभग आधा घंटा देर से बक्सर पहुंची. वहीं फरक्का एक्सप्रेस के 6:50 बजे की बजाय करीब 9:13 बजे पहुंचने की संभावना जताई गई. लगातार हो रही देरी से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 10.59.55 Am 64
फोटो पर क्लिक करें रजिस्टर करें

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छूटीं कनेक्टिंग ट्रेनें

ट्रेनों के लेट होने का सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ा जो जरूरी काम से यात्रा कर रहे थे. कई लोगों की कनेक्टिंग ट्रेनें छूट गईं, तो कुछ यात्रियों को अस्पताल अपॉइंटमेंट और जरूरी मीटिंग्स के लिए देरी का सामना करना पड़ा. छात्रों और नौकरीपेशा लोगों ने बताया कि ट्रेन लेट होने के कारण उनका पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है.

स्टेशन पर बढ़ी भीड़, पूछताछ काउंटर पर उमड़े यात्री

प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ-साथ पूछताछ काउंटर पर भी लगातार सवालों की कतार लगी रही. लोग ट्रेनों के आगमन समय की जानकारी लेने के लिए बार-बार कर्मचारियों से पूछते नजर आए.

रेल प्रशासन पर उठे सवाल

रेल सूत्रों के अनुसार, डाउन लाइन पर तकनीकी कारणों और ट्रैफिक दबाव के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है. हालांकि इस मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

यात्रियों की मांग- समय पर हो ट्रेनों का संचालन

लगातार हो रही देरी से परेशान यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ट्रेनों का परिचालन समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें गर्मी और असुविधा के बीच घंटों इंतजार न करना पड़े और यात्रा सुगम हो सके.

Also Read: रोहतास में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 18 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था

Previous article सुबह खुशनुमा पर दिन चढ़ते बढ़ेगी मौसम की तल्खी: पूर्णिया में 24 घंटे बाद बारिश की उम्मीद
Next article लखीसराय सदर अस्पताल में आज कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जारी हुई पूरी सूची
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel