[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर पंचायत चुनाव की डुगडुगी बजने से पहले आरक्षण को लेकर बढ़ी हलचल, सरकार के फैसले पर नेताओं की नजर

पंचायत चुनाव की डुगडुगी बजने से पहले आरक्षण को लेकर बढ़ी हलचल, सरकार के फैसले पर नेताओं की नजर

0
पंचायत चुनाव की डुगडुगी बजने से पहले आरक्षण को लेकर बढ़ी हलचल, सरकार के फैसले पर नेताओं की नजर

Bihar Panchayat Election : (संतोष कांत) बिहार में पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी हलचल तेज होती जा रही है. खासकर आरक्षण रोस्टर और सीटों के चक्रीकरण ने इस बार चुनाव को और भी दिलचस्प और पेचीदा बना दिया है. हर जिले में उम्मीदवारों के बीच यह चर्चा आम है कि इस बार किसकी सीट सुरक्षित रहेगी और किसकी राजनीतिक जमीन खिसक जाएगी. इसी बीच बक्सर जिले से भी बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां आरक्षण के नए समीकरण ने दिग्गजों की नींद उड़ा दी है.

सीटों के चक्रीकरण से बढ़ा संकट

वर्ष 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बक्सर जिले में सस्पेंस चरम पर है. पंचायतों की सीटों का रोटेशन (चक्रीकरण) इस बार कई मौजूदा मुखिया और पार्षदों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है. जिला प्रशासन द्वारा नए सिरे से आरक्षण रोस्टर तैयार किया जा रहा है, जिससे कई स्थापित चेहरों की सीटें बदलना तय माना जा रहा है.

क्यों बढ़ी नेताओं की चिंता?

बिहार पंचायती राज अधिनियम के तहत कोई भी सीट स्थायी रूप से एक ही वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रह सकती. हर दो चुनाव के बाद सीटों का स्वरूप बदलना अनिवार्य है. ऐसे में सिमरी, राजपुर, ब्रह्मपुर, डुमराव और नावानगर जैसे प्रखंडों में बड़े राजनीतिक उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं. जो नेता अब तक अपनी सीट को सुरक्षित मानकर चल रहे थे, वे अब पंचायत राज कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं और नए समीकरण को समझने में जुटे हैं.

50% महिला आरक्षण ने बदला खेल

इस बार पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से आधी सीटें महिलाओं के खाते में जाएंगी. इससे कई पुरुष उम्मीदवारों की राजनीतिक रणनीति बदल गई है. अब कई दिग्गज नेता ‘प्लान-बी’ के तहत अपनी पत्नी, मां या बहू को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं. कई जगहों पर पुरुष नेता खुद पीछे रहकर महिला उम्मीदवारों के नाम पर प्रचार भी शुरू कर चुके हैं.

142 पंचायतों में बदलेगा समीकरण

बक्सर जिले के 11 प्रखंडों की कुल 142 पंचायतों में इस बार नए आरक्षण रोस्टर का सीधा असर देखने को मिलेगा. सिमरी प्रखंड में सबसे ज्यादा बदलाव की संभावना है, वहीं ब्रह्मपुर और राजपुर में भी कई सीटों के आरक्षित होने की चर्चा है. शहरी क्षेत्र से सटे बक्सर, डुमराव और नावानगर में परिसीमन और मतदाता संतुलन के कारण नए चेहरे सामने आ सकते हैं. वहीं चौसा और इटाढ़ी जैसे इलाकों में युवाओं के लिए मौका बढ़ने की उम्मीद है.

आबादी का नया डेटा बनेगा आधार

प्रशासन द्वारा एससी, एसटी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की नई जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर सीटों का निर्धारण किया जा रहा है. जहां इन वर्गों की आबादी बढ़ी है, वहां सीटों का आरक्षण बदलना तय है.

पड़ोसी पंचायतों पर भी नजर

सियासी समीकरण बदलते देख कई नेता अब अपनी पंचायत छोड़कर पड़ोसी पंचायतों में जमीन तलाश रहे हैं. वे वहां सामाजिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.

फिलहाल अंतिम आरक्षण रोस्टर जारी होने तक बक्सर की राजनीति में सस्पेंस बना रहेगा. लेकिन इतना तय है कि इस बार पंचायत चुनाव कई पुराने चेहरों के लिए चुनौती और नए उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर साबित होने वाला है.

Also Read: पैक्स चुनाव 2026: कैमूर में नाजिर रसीद प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 7 प्रत्याशी मैदान में उतरे, हलचल तेज़

Previous article Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन
Next article Jhanjharpur liquor Case: शराब से भरी पिकअप नदी किनारे पलटी, 3 हजार बोतल जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel