[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

बक्सर में दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

0
बक्सर में दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान के दौरान 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत
सांकेतिक तस्वीर

Buxar News: (विनोद कुमार सिंह) ग्रामीण इलाकों में बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर अब भी बड़ी कमी देखने को मिलती है. खासकर नदी-तालाब जैसे खतरनाक स्थानों पर बिना निगरानी के जाने से अक्सर हादसे हो जाते हैं, जो कई परिवारों की खुशियां छीन लेते हैं. बक्सर के चौसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लाढुपुर नारा गंगा घाट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. गंगा स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

मृतक की पहचान और घटना का विवरण

मृतक की पहचान चौसा प्रखंड की पवनी पंचायत अंतर्गत जोकही गांव निवासी दिनेश राय के सबसे छोटे पुत्र हिमांशु राय के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, हिमांशु अपने साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया था, तभी वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.

बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बच सकी जान

साथियों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद लोग तुरंत गंगा में कूद पड़े और खोजबीन शुरू की. काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 10.59.55 Am 71
फोटो पर क्लिक करें रजिस्टर करें

परिवार में मचा कोहराम

बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. हिमांशु तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसके पिता दिनेश राय एक छोटे किसान हैं. इस हादसे के बाद पूरे जोकही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

पुलिस ने किया पोस्टमार्टम

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

Also Read: यूपी से नाव के जरिए लाई जा रही शराब जब्त, बक्सर में 112 लीटर के साथ नाबालिग और तस्कर गिरफ्तार

Previous article बेगूसराय में शराब तस्करी पर पुलिस का प्रहार, बोलेरो से 153 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद
Next article सरायकेला-खरसावां : कुचाई के सियाडीह में छऊ नृत्य का भव्य आयोजन
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel