[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Buxar News: ईसापुर-खीरी लिंक रोड पर गड्ढों से हादसे का खतरा

Buxar News: ईसापुर-खीरी लिंक रोड पर गड्ढों से हादसे का खतरा

0
Buxar News: ईसापुर-खीरी लिंक रोड पर गड्ढों से हादसे का खतरा
सड़क की तस्वीर

Buxar News: (विनोद कुमार) बक्सर जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत मोहनियां रोड से ईसापुर-खीरी लिंक रोड इन दिनों बदहाल स्थिति में है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर गड्ढों में नाली का गंदा पानी जमा हो जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. बरसात के मौसम में हालात और गंभीर होने की संभावना जताई जा रही है.

30 किलोमीटर लंबी सड़क हुई जर्जर

यह सड़क पथ निर्माण विभाग के अधीन है, लेकिन देखरेख के अभाव में अब जानलेवा बनती जा रही है. करीब 30 किलोमीटर लंबी यह सड़क रोहतास जिले के परसथुआ तक जाती है. ईसापुर बाजार, सौरी, पलिया और संगराव बाजार के पास सड़क की स्थिति सबसे अधिक खराब बताई जा रही है.

गड्ढों में फंस रहे वाहन, लग रहा जाम

सड़क पर बने गड्ढों और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. दोपहिया, तिपहिया और भारी वाहन आए दिन गड्ढों में फंस रहे हैं, जिससे घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण दुर्घटना का डर हमेशा बना रहता है.

वाहन चालकों को हो रहा आर्थिक नुकसान

ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क की वजह से वाहन जल्दी खराब हो रहे हैं, जिससे चालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि कई बार विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

जल्द मरम्मत की मांग

स्थानीय ग्रामीण सुमित सिंह, जीतन यादव, श्रीराम सिंह, सोनू कुमार और पप्पू कुमार समेत अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द गड्ढों की भराई और सड़क मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

Previous article Padma Shri 2026: कौन हैं एम जगदेश कुमार? IIT से पढ़ाई, UGC चेयरमैन तक का सफर
Next article Saran News : जेपीयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन शुरू
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel