[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में गंगा ब्रिज फीडर ठप होने से छाया अंधेरा, बिजली के बाद पानी के लिए जूझ रहे लोग

बक्सर में गंगा ब्रिज फीडर ठप होने से छाया अंधेरा, बिजली के बाद पानी के लिए जूझ रहे लोग

0
बक्सर में गंगा ब्रिज फीडर ठप होने से छाया अंधेरा, बिजली के बाद पानी के लिए जूझ रहे लोग
सांकेतिक तस्वीर

Buxar News:(मृत्युंजय सिंह) गर्मियों के दिनों में एक तरफ लोग भीषण गर्मी से परेशान रहते हैं, तो दूसरी तरफ बिजली कटौती उनकी मुश्किलें और बढ़ा देती है. इन दिनों बिजली की अधिक खपत के कारण कई जगह घंटों-घंटों तक आपूर्ति बाधित हो रही है. नतीजा लोगों को पूरी रात गर्मी और अंधेरे में गुजारनी पड़ती है, वहीं कई इलाकों में पानी की भी गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है. घंटों बिजली नहीं रहने से मोटर नहीं चल पाती और लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ता है.

बक्सर शहर के कई मुहल्लों में भी सोमवार की पूरी रात बिजली गुल रही. जिसके कारण लोग बेहाल रहे. भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से लोग रातभर सो नहीं सके और हालात ऐसे बने कि लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी. मंगलवार की सुबह होते ही पानी को लेकर भी स्थिति काफी खराब रही.

गंगा ब्रिज फीडर से जुड़े इलाकों में पूरी तरह ठप रही आपूर्ति

जानकारी के अनुसार, एसपी आवास, बड़की सारिमपुर, मठिया मुहल्ला, छोटकी सारिमपुर का कुछ भाग, महिला कारा और सिविल लाइंस का एक हिस्सा गंगा ब्रिज फीडर से जुड़ा हुआ है. इस फीडर में सोमवार रात से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही. जिससे इन इलाकों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

औद्योगिक सब स्टेशन में फॉल्ट से बढ़ी समस्या

जानकारी के अनुसार, बक्सर औद्योगिक सब स्टेशन में तकनीकी खराबी (फॉल्ट) आ गई थी. इसी कारण उस पावर हाउस से संचालित सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. आधी रात से लेकर अहले सुबह तक यह संकट लगातार बना रहा.

बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में रातभर बिजली नहीं रहने से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. इनवर्टर भी कुछ ही घंटों में जवाब दे गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई.

सुबह पानी के लिए मचा हाहाकार

बिजली नहीं रहने के कारण घरों में लगी मोटर नहीं चल सकी, जिससे सुबह होते ही पानी का संकट गहरा गया। लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी के लिए जूझना पड़ा.

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में बिजली कटौती अब आम बात हो गई है. खासकर रात के समय अक्सर बिजली गायब रहती है और विभाग की ओर से कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी जाती, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है.

व्यवस्था सुधारने की उठी मांग

शहरवासियों ने बिजली विभाग से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने और तकनीकी खराबियों को जल्द ठीक करने की मांग की है. ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके.

Also Read: कैमूर के रामगढ़ में सरकारी जमीन पर बढ़ता अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल

Previous article शादी का वादा, लाखों की ठगी और शोषण…मॉडल पहुंची पुलिस के पास, मचा हड़कंप
Next article फरार अपराधियों पर बांका पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 आरोपितों के घर हुई कुर्की-जब्ती
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel