[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश, लो वोल्टेज, बार-बार कटौती और जर्जर तारों से परेशान लोगों का धरना-प्रदर्शन

बक्सर में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश, लो वोल्टेज, बार-बार कटौती और जर्जर तारों से परेशान लोगों का धरना-प्रदर्शन

0
बक्सर में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश, लो वोल्टेज, बार-बार कटौती और जर्जर तारों से परेशान लोगों का धरना-प्रदर्शन
बिजली कटौती को लेकर धरना-प्रदर्शन करते उपभोक्ता

बक्सर से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Buxar Electricity Crisis : चौसा नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ बुधवार को हजारों उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. महादेव घाट पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन और जनसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास राज ने किया. प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लंबे समय से चली आ रही समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया.

लो वोल्टेज और कटौती से परेशान हैं उपभोक्ता

धरना में वक्ताओं ने कहा कि वार्ड संख्या 11, 12, 13 और 14 समेत कई इलाकों में लो वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और जर्जर तारों की समस्या लगातार बनी हुई है. कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है.

ग्रिड लाइन से जोड़ने की उठी मांग

धरना समाप्त होने के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, बक्सर के कार्यपालक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में रेलवे स्टेशन चौसा, न्यायीपुर, कनक नारायणपुर, नंदपुर और अखौरीपुर गोला क्षेत्र को ग्रिड लाइन से जोड़ने की मांग की गई. लोगों का कहना है कि ग्रिड कनेक्शन नहीं होने के कारण इन इलाकों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति संभव नहीं हो पा रही है.

Whatsapp Image 2026 06 24 At 2.21.52 Pm
धरना प्रदर्शन करते लोग

हाईटेंशन लाइन हटाने और ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कनक नारायणपुर वार्ड-11 की घनी आबादी के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को सुरक्षा के मद्देनजर गांव के बाहर शिफ्ट करने की मांग की. साथ ही रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित ट्रांसफार्मर को हटाकर 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा स्टेट बैंक अखौरीपुर गोला-सासाराम मुख्य पथ के पास लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की गई.

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज

उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास राज ने कहा कि यह आंदोलन किसी अधिकारी के खिलाफ नहीं बल्कि जनता के अधिकार और सुरक्षा के लिए है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली विभाग ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो हजारों उपभोक्ताओं के साथ आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. ज्ञापन सौंपने वालों में विकास राज, वार्ड पार्षद रामबाबू, छोटेलाल चौधरी, अजीत सिंह, सोनू गॉड, ओम प्रकाश शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, राकेश यादव, अभिषेक गुप्ता, आर्यन, लालमोहर राम, विक्की मालाकार, कल खरवार और रूपक कुशवाहा समेत सैकड़ों उपभोक्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : बिहार के कॉलेजों में प्रिंसिपल बनने के नियम बदले, अब इतने साल का अनुभव जरूरी, आरोपित उम्मीदवारों को नहीं मिलेगी कुर्सी

Previous article बंगाल में इस्कॉन को मिड-डे मील की जिम्मेदारी देने की तैयारी, तृणमूल नेता कुणाल घोष ने किया विरोध
Next article एसिड अटैक पीड़ित को मिलेगा 15 लाख का मुआवजा, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel