[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में विकास ठप होने पर बवाल, जिप सदस्यों ने DDC का किया पुतला दहन

बक्सर में विकास ठप होने पर बवाल, जिप सदस्यों ने DDC का किया पुतला दहन

0
बक्सर में विकास ठप होने पर बवाल, जिप सदस्यों ने DDC का किया पुतला दहन
सांकेतिक तस्वीर

Buxar District Council Protest : बक्सर जिले में विकास कार्यों को लेकर चल रही नाराजगी अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगी है. शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला परिषद सदस्यों ने जिला परिषद कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और उप विकास आयुक्त यानी DDC नीहारिका छवि के खिलाफ आक्रोश जताते हुए उनका पुतला दहन किया. इस दौरान पूरे परिसर में नारेबाजी होती रही और माहौल काफी गरम दिखा. प्रदर्शन कर रहे जिप सदस्यों का साफ कहना था कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास योजनाओं से जुड़ी बड़ी राशि होने के बावजूद जमीन पर काम नहीं दिख रहा है.

विकास कार्य ठप होने का आरोप

जिप सदस्यों ने कहा कि 15वें वित्त आयोग और अन्य वित्तीय मदों से मिलने वाली करोड़ों की राशि अब तक खर्च नहीं हो पाई है. उनका कहना है कि यह सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है. विकास योजनाएं कागजों तक सीमित रह गई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में इसका असर साफ देखा जा सकता है. सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार इस मुद्दे को उठाने के बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई. इससे जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है.

प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

पुतला दहन के दौरान जिप सदस्यों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि अगर समय रहते उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

ALso Read: बक्सर जिला परिषद में फंड और स्वीकृति रुकने से बवाल, सदस्यों ने किया 12 दिन के आंदोलन का ऐलान

इस विरोध प्रदर्शन में केदार सिंह, बेबी देवी, सुनैना देवी, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, सहाना खातून, गायत्री देवी, भोला यादव, मुर्तुजा अंसारी, मनोज सिंह, उमेश कुमार सिंह, अशोक यादव, रमेश यादव, सोना लाल सिंह और राजीव यादव समेत कई जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे.

आगे क्या

जिप सदस्यों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सिर्फ शुरुआत है. अगर प्रशासन जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लेता है, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे. अब नजर इस बात पर है कि जिला प्रशासन इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है और विकास कार्यों को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं.

Also Read: बक्सर कोर्ट को बड़ी सौगात: चीफ जस्टिस ने नए आवासीय भवन का उद्घाटन किया, 80 लोगों को मिलेगा लाभ

Previous article मैदान पर फ्लॉप, सोशल मीडिया पर टॉप! सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म होते ही पाकिस्तानी महिला टीम का ये वीडियो क्यों हो रहा है ट्रेंड
Next article जहानाबाद-अरवल एनएच-33 पर दर्दनाक सड़क हादसा, विद्युत कर्मी गंभीर रूप से घायल
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel