[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Buxar News: रेल ट्रैक के झाड़ी में मिले शव की हुई पहचान

Buxar News: रेल ट्रैक के झाड़ी में मिले शव की हुई पहचान

0
Buxar News: रेल ट्रैक के झाड़ी में मिले शव की हुई पहचान
सांकेतिक तस्वीर

चौसा. दानापुर रेलमंडल के चौसा-कमरपुर हाल्ट के बीच सोमवार को रेल ट्रैक की झाडियों में मिले शव की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी कला निवासी 42 वर्षीय अजय बहादुर सिंह, पिता शिवमोहन सिंह के रूप में हुई है. फिलहाल उनका परिवार दिल्ली में रह रहा है, जबकि अजय बहादुर पटना में ओला कैब चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. बताया जा रहा है कि वह सोमवार को ट्रेन से पटना जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया. संभवतः सफर के दौरान असंतुलित होकर वह ट्रेन से गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रभारी थाना प्रभारी चन्दन कुमार ने बताया कि शव की पहचान उसके पॉकेट से मिले वोटर कार्ड से हुई. परिजनों को सूचित कर मामले की जानकारी दी. पहुंचे परिजनों को पोस्टमार्टम बाद शव दे दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel