[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर पटना–डीडीयू रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से बक्सर में यात्री बेहाल, घंटों इंतजार के बाद शुरू हुआ सफर

पटना–डीडीयू रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से बक्सर में यात्री बेहाल, घंटों इंतजार के बाद शुरू हुआ सफर

0
पटना–डीडीयू रूट पर ट्रेनों की लेटलतीफी से बक्सर में यात्री बेहाल, घंटों इंतजार के बाद शुरू हुआ सफर
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News:(मृत्युंजय सिंह) पटना–डीडीयू रेलमार्ग के डाउन लाइन पर मंगलवार को ट्रेनों के परिचालन में भारी अव्यवस्था देखने को मिली. कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और उनकी यात्रा प्रभावित हुई.

गर्मी और उमस में यात्रियों की हालत खराब

भीषण गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई यात्री थककर प्लेटफॉर्म पर ही लेट गए. पानी और खाने-पीने की चीजों के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा. स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

पंजाब मेल, फरक्का और विभूति एक्सप्रेस लेट

  • पंजाब मेल करीब एक घंटा देरी से पहुंची
  • फरक्का एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटा लेट रही
  • विभूति एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से बक्सर पहुंची

लगातार देरी से प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई.

कनेक्टिंग ट्रेन छूटी, जरूरी काम प्रभावित

यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों का लेट होना अब आम बात हो गई है। देरी के कारण कई लोगों की कनेक्टिंग ट्रेन छूट गई. कुछ यात्रियों ने बताया कि वे पटना में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेकर निकले थे, लेकिन ट्रेन लेट होने से उनका समय निकल गया. छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भी समय पर गंतव्य तक न पहुंच पाने के कारण नुकसान उठाना पड़ा.

पूछताछ काउंटर पर लगी रही भीड़

स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर यात्री बार-बार ट्रेनों के आगमन की जानकारी लेने पहुंचते रहे. लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई.

तकनीकी कारण और ट्रैफिक दबाव बताई जा रही वजह

सूत्रों के अनुसार, डाउन लाइन पर परिचालन संबंधी तकनीकी कारणों और ट्रैफिक दबाव के चलते ट्रेनों की समय-सारिणी प्रभावित हुई है. हालांकि, रेल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

यात्रियों ने की व्यवस्था सुधारने की मांग

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से ट्रेनों का परिचालन समय पर सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read: आरा में जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निपटान का दिया निर्देश

Previous article सदर अस्पताल में आज इन चिकित्सकों के जिम्मे रहेगी ओपीडी, शेड्यूल जारी
Next article सोना-चांदी नहीं, पर दो कारों के मालिक निशांत, भारती मेहता के पास हीरे-डिजिटल गोल्ड, जानें सभी JDU कैंडिडेट की संपत्ति
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel