[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर में हीटवेव का असर: बक्सर में स्कूल टाइमिंग बदली, 8वीं तक की पढ़ाई पर रोक ;उच्च कक्षाएं सीमित समय तक

बक्सर में हीटवेव का असर: बक्सर में स्कूल टाइमिंग बदली, 8वीं तक की पढ़ाई पर रोक ;उच्च कक्षाएं सीमित समय तक

0
बक्सर में हीटवेव का असर: बक्सर में स्कूल टाइमिंग बदली, 8वीं तक की पढ़ाई पर रोक ;उच्च कक्षाएं सीमित समय तक
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: (मृत्युंजय सिंह) जिले में लगातार बढ़ते तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है. जिला दंडाधिकारी श्रीमती साहिला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया है.

8वीं तक के स्कूलों पर पूर्ण प्रतिबंध

जारी आदेश के अनुसार बक्सर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 31 मई 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

उच्च कक्षाएं 11 बजे तक संचालित होंगी

आदेश के तहत कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं केवल पूर्वाह्न 11:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी. इसके बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि की अनुमति नहीं होगी.

पहले से जारी आदेश में संशोधन

जिला विधि शाखा के ज्ञापांक 264/न्या० दिनांक 16.05.2026 के तहत पहले ही 8वीं तक की कक्षाओं के लिए सुबह 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी. मौसम विभाग द्वारा तापमान में और वृद्धि की संभावना जताए जाने के बाद यह नया आदेश जारी किया गया है.

आदेश 19 मई से प्रभावी

यह आदेश 19 मई 2026 से लागू होगा और 31 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि उन्हें भीषण गर्मी और लू से बचाया जा सके.

Also Read: चोरों का तांडव: हाजीपुर में दवा व्यवसायी के घर चोरी, सोना-चांदी और लाखों नकदी लेकर फरार

Previous article बांका का मिलिट्री ग्राउंड बना ‘हेल्थ हब’, सुबह 5:30 बजे से योग करने उमड़ रहे शहरवासी
Next article उप मुख्यमंत्री ने चिरौरा, कल्याणपुर व सरारी में सहयोग शिविर का उद्घाटन किया
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel