[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यूपी से बिहार लाई जा रही 13.47 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यूपी से बिहार लाई जा रही 13.47 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यूपी से बिहार लाई जा रही 13.47 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बरामद शराब की तस्वीर

Bihar liquor Ban: (विनोद कुमार सिंह) बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में बक्सर जिले की मुफ्फसिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने उनके पास से कुल 13.47 लीटर शराब बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लेकर बिहार में प्रवेश कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी से कुछ तस्कर बैग में शराब छुपाकर बिहार लाने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और खिलाफतपुर गांव के पास घेराबंदी कर संदिग्ध लोगों की जांच शुरू कर दी. इसी दौरान दो युवकों को रोक कर तलाशी ली गई. जिसमें उनके बैग से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. गिरफ्तार तस्करों की पहचान नगर पंचायत क्षेत्र के अखौरीपुर गोला निवासी धनजी कुमार और हीरामन बिंद के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया.

बैग से मिली देशी और अंग्रेजी शराब

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैग से विभिन्न ब्रांडों की देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की. जब्त शराब में 180 एमएल के 54 टेट्रा पैक शामिल हैं. जिनकी कुल मात्रा 9.720 लीटर बताई गई है. इसके अलावा 750 एमएल की अंग्रेजी शराब की चार बोतल, जिसकी कुल मात्रा 3 लीटर है. 375 एमएल की दो बोतल, जिसकी कुल मात्रा 0.750 लीटर है, बरामद की गई. इस तरह पुलिस ने कुल 13.470 लीटर शराब जब्त की है. बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज

मुफ्फसिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि यूपी-बिहार सीमा पर पुलिस की निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है. शराब तस्करी रोकने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है और मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया गया है.

इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा क्षेत्रों में लगातार शराब तस्करी की कोशिशें होती रहती हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता से ऐसे मामलों पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा रहा है.

Also Read:MLC उपचुनाव: भगवान बोले मनोज ने पार्टी को हराया, बागी नेता ने कहा JDU पैसेवाले को देती है टिकट

Previous article हादसे के बाद घंटों बेहोश पड़ा रहा मजदूर, समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से मौत
Next article खरीफ खेती से पहले किसानों को बैंकिंग सुविधाओं की दी जानकारी
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel