[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर देशभर के सैनिकों का बक्सर में जुटान: 24 मई को होगा भव्य समागम, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे शामिल

देशभर के सैनिकों का बक्सर में जुटान: 24 मई को होगा भव्य समागम, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे शामिल

0
देशभर के सैनिकों का बक्सर में जुटान: 24 मई को होगा भव्य समागम, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे शामिल
बैठक की तस्वीर

Bihar News: (मनीष कुमार मिश्रा की रिपोर्ट) बक्सर में आगामी सैनिक समागम समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से आई ई एस एम (IESM) बक्सर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन डॉ. मेजर पी.के. पाण्डेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से की. मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने किया.

200 से अधिक पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं हुए शामिल

बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 200 पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने भाग लिया. सभी ने 24 मई को होने वाले सैनिक समागम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया.

सुबह से शाम तक चलेगा कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार, समारोह सुबह 10 बजे से शाम 4:45 बजे तक चलेगा. कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के कल्याण से जुड़ी समस्याओं पर विशेष चर्चा की जाएगी. साथ ही सीजीडीए (CGDA) एवं पीसीडीए (PCDA) की ओर से पेंशन अदालत भी लगाई जाएगी. जहां सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ होंगे मुख्य अतिथि

समारोह में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. आयोजन को लेकर पूर्व सैनिकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

IESM ने दिलाए 10 करोड़ रुपये से अधिक

बैठक में बताया गया कि IESM बक्सर अब तक पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को लगभग 10 करोड़ रुपये पेंशन एवं एरियर दिलाने में मदद कर चुका है. यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क और निस्वार्थ भाव से की जा रही है.

देशभर से शामिल होंगे सैनिक

जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पूर्व सैनिक शामिल होंगे. बैठक के अंत में भारत माता की जय और सैनिक एकता के नारों से माहौल गूंज उठा.

Also Read: आरा में रसोई गैस को लेकर हाहाकार: सिलेंडर की किल्लत से बढ़ीक उपभोक्ताओं मुश्किलें, कालाबाजारी तेज

Previous article बिहार ITI CAT का एडमिट कार्ड जारी, 33108 सीटों के लिए इस दिन होगी परीक्षा
Next article जडेजा ने बटलर को आउट करने के बाद किया ‘पॉकेट सेलिब्रेशन’, वीडियो हुआ वायरल
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel