[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Bihar Accident: बक्सर में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, दो लोगों की मौत

Bihar Accident: बक्सर में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, दो लोगों की मौत

0
Bihar Accident: बक्सर में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, दो लोगों की मौत
जहानाबाद में टोटो पलटने से तीन बच्चे नाले में डूबे(सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Accident: बिहार के बक्सर जिला के बगेन थाना क्षेत्र के बगेन-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. वहीं, इस घटना में दो अन्य लोग घायल हैं, जिनको रघुनाथपुर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान बगेन गांव के रहनेवाले रवि शर्मा और चौगाईं गांव निवासी मंजीत के रूप में की गयी है.Bihat

अस्पताल ले जाने दौरान मौत हुई

बताया जाता है कि रविवार की शाम एक बाइक पर सवार होकर दो लोग बगेन की तरफ जा रहे थे. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दो लोग रघुनाथपुर की तरफ से आ रहे थे. इस बीच बगेन गोला बाजार के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें बगेन निवासी रवि शर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, चौगाईं गांव निवासी मंजीत ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़े: सोमवार को पटना के इन इलाकों में 4 घंटे तक बिजली सेवा रहेगी बंद, जाने कब और कहां ?

पुलिस मामले की छानबीन में लगी है

घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने दो घायलों को रघुनाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इनका इलाज चल रहा है. घायलों में ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी चंदन कुमार और चौगाईं गांव निवासी सुशील कुमार शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel