[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर आरा–बनारस मेमू 100 दिनों तक रद्द, कई ट्रेनों की देरी से पहुंचने पर प्लेटफॉर्म पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

आरा–बनारस मेमू 100 दिनों तक रद्द, कई ट्रेनों की देरी से पहुंचने पर प्लेटफॉर्म पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

0
आरा–बनारस मेमू 100 दिनों तक रद्द, कई ट्रेनों की देरी से पहुंचने पर प्लेटफॉर्म पर बढ़ी यात्रियों की भीड़
ट्रेन का सांकेतिक फोटो.

बक्सर से मृत्युंजय सिंह की रिपोर्ट

Buxar News : सुबह आरा से बनारस जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन को 100 दिन के लिए रद्द कर दी गयी है. ये ट्रेन अप और डाउन दोनों साइड से रद्द की गयी है. स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को अचानक मिली सूचना के बाद निराश होकर लौटना पड़ा.

ट्रेन रद्द होने के कारण दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा. गर्मी के बीच बसों और निजी वाहनों में अधिक किराया देकर यात्रा करने को लोग मजबूर हुए. यात्रियों ने रेल प्रशासन से ट्रेनों का नियमित परिचालन सुनिश्चित करने की मांग की है.

कई ट्रेनें भी लेट, यात्री परेशान

पटना–डीडीयू रेलमार्ग की डाउन लाइन पर ट्रेनों के परिचालन में सुधार नहीं होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बुधवार सुबह बक्सर स्टेशन पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पंजाब मेल अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. इसी तरह फरक्का एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे देर से स्टेशन पर पहुंचीं.

भीड़ और गर्मी से बढ़ी परेशानी

लगातार देरी के कारण प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई. गर्मी और उमस में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों की हालत खराब रही. कई यात्री प्लेटफॉर्म पर ही बैठकर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। पानी और खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी.

यात्रियों में नाराजगी

यात्रियों का कहना है कि डाउन लाइन पर ट्रेनों का देर से चलना अब आम बात हो गई है। न तो समय पर ट्रेन आती है और न ही रेलवे की ओर से देरी का कोई स्पष्ट कारण बताया जाता है। इस कारण जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेनें भी छूट गईं।

स्टेशन के पूछताछ काउंटर पर भी यात्री बार-बार ट्रेनों के आगमन समय की जानकारी लेते देखे गए। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को समय पर गंतव्य तक न पहुंच पाने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ा।

तकनीकी कारणों से परिचालन प्रभावित

रेल सूत्रों के अनुसार डाउन लाइन पर तकनीकी कारणों और ट्रैफिक दबाव के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है. हालांकि इस मामले में रेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

वाराणसी में रेल मार्ग का काम चल रहा

बक्सर स्टेशन मास्टर रजत सक्सेना ने बताया कि आरा-बनारस मेमू पैसेंजर ट्रेन 100 दिन के लिए रद्द कर दी गई है. काशी में रेल मार्ग का काम चल रहा है. यह ट्रेन अप और डाउन दोनों में 100 दिन अब नहीं चलेगी.

Also Read : बक्सर आईटीआई में वायु सेना की कार्यशाला, युवाओं को मिले अग्निवीर योजना के टिप्स

Previous article आरा में चलेगा विशेष अभियान: आगामी तीन महीने में एचआईवी संक्रमितों की होगी टीबी जांच
Next article 157 साल बाद दिखेगा ऐसा अद्भुत नजारा! इस दिन का सूर्य ग्रहण बनेगा 21वीं सदी का सबसे लंबा ग्रहण
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel