[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Buxar News: जर्जर पुलिया से नीचे पलटी स्कॉर्पियो, प्रभारी प्राचार्य की मौत, तीन प्रोफेसर जख्मी

Buxar News: जर्जर पुलिया से नीचे पलटी स्कॉर्पियो, प्रभारी प्राचार्य की मौत, तीन प्रोफेसर जख्मी

0
Buxar News: जर्जर पुलिया से नीचे पलटी स्कॉर्पियो, प्रभारी प्राचार्य की मौत, तीन प्रोफेसर जख्मी
सांकेतिक तस्वीर

डुमरांव (बक्सर) .

डुमरांव अनुमंडल कार्यालय के समीप अकालुपुर गांव के पास सोमवार को नहर की पुलिया से स्कॉर्पियो नीचे गिरने से डीके मेमोरियल कॉलेज डुमरी के प्रभारी प्राचार्य कपिलमुनी शर्मा की मौत हो गयी, जबकि एमवी कॉलेज बक्सर के प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ पीके सिन्हा तथा डुमरी कॉलेज के दो अन्य प्रोफेसर प्रो रामकुमार सिंह व डॉ छोटक कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. मृत कपिलमुनी शर्मा पटना जिले क बिहटा थाना क्षेत्र के काब गांव के रहने वाले थे. वहीं, जख्मी हुए प्रो राम कुमार सिंह चक्की थाना क्षेत्र के छोटका लहना व डॉ छोटक कुमार डुमरी गांव के रहने वाले है. डॉ छोटक इलाके में अंग्रेजी के अच्छे शिक्षकों में माने जाते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम राकेश कुमार, स्थानीय विधायक डॉ अजित कुमार सिंह व डुमरांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्रभारी प्राचार्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया.

जानकारी के अनुसार सोमवार को एसडीएम कार्यालय में विधायक व एसडीएम के नेतृत्व में डीके मेमोरियल कॉलेज डुमरी के शासकीय निकाय के गठन के लिए बैठक आयोजित की गयी थी. चारों लोग उसी बैठक में शामिल होने के लिए स्कॉर्पियो से आ रहे थे. स्कार्पियो को कोई प्रोफेसर ही चला रहे थे. दोपहर लगभग 2.30 बजे उनकी गाड़ी डुमरांव राजवाहा मार्ग पर अकालुपुर के पास पहुंची. वहां पर जर्जर पुलिया को पार करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से उनकी स्काॅर्पियो पुलिया से नीचे जा गिरी. इस घटना में डीके मेमोरियल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एमवी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य को भी गंभीर चोटें आयी हैं. वहीं, प्रो रामकुमार सिंह का एक पैर टूट गया है और डॉ छोटक कुमार के सीने में चोट आयी है. सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है. अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर होने के बाद जख्मियों का इलाज किसी निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel