[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Buxar News : 401 खेल शिक्षकों को किया गया ट्रेंड

Buxar News : 401 खेल शिक्षकों को किया गया ट्रेंड

0
Buxar News : 401 खेल शिक्षकों को किया गया ट्रेंड

बक्सर

. जिले में आयोजित होने वाले मशाल-2024 खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. वहीं खेलकूद की ओर बच्चों की रूचि को जागृत करने के साथ बढ़ाया जा सके. कार्यक्रम की सफलता को लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा प्रखंड स्तरीय शारीरिक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक और स्वास्थ्य अनुदेशकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को एमपी उच्च विद्यालय बक्सर के परिसर में किया गया.

हर प्रखंड में आयोजित हो रही है प्रतियोगिता

जिसमें लगभग 401 शिक्षकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. शुक्रवार को प्रखंड डुमरांव, केसठ, चौगाई, इटाढ़ी के खेल शिक्षक को प्रशिक्षित किया गया. अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के विद्यार्थी खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है. इस प्रतियोगिता के अंतर्गत आगामी ओलिंपिक के लिए खिलाड़ियों को विद्यार्थियों के बीच प्रतिभा खोज हो रहा है. प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न पांच विधाओं का आयोजन होना है. जिसमें फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, साइकिलिंग और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है. सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी खेल में अपनी भागीदारी और हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मो. शारिक अशरफ ने अपने संदेश में कहा कि इसको धरातल पर उतारने के लिए आप सभी अपने सक्रिय भूमिका का निर्वहन में आथक प्रयास करें. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा के संभाग प्रभारी डॉक्टर तेज बहादुर सिंह ने प्रतियोगिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला.

”मशाल” के माध्यम से विद्यार्थियों में की जानी है खेल प्रतिभाओं की तलाश

उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छिपी नैसर्गिक गुण की तलाश के साथ-साथ ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रशिक्षण को आगे करना है. इसका मुख्य उद्देश्य खेल से शारीरिक, मानसिक रूप स्वास्थ्य हो पाएंगे, क्रिकेट बाल थ्रो, लंबी कूद होगी. जो विद्यालय सीआरसी, बीआरसी, ज़िला और राज्य स्तर पर होगी. खेल प्रतियोगिता में ज़िला बक्सर अग्रणी भूमिका निभाए. मंच संचालन डॉ मनीष कुमार शशि ने निभाया. खेल प्रशिक्षक व्याख्याता आलोक कुमार सिंह, अशोक कुमार, सतेन्द्र कुमार, मोहम्मद मुस्लिम, आकांक्षा यादव, अश्वनी कुमार राय, सुरेंद्र कृष्ण, मोहन सिंह, संजय कुमार सिंह, भीम कुमार, मनीष कुमार, राजेश रंजन उपाध्याय, सुनील कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel